एक्सप्लोरर

China Flood: चीन में बाढ़ से 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 25 की मौत, बचाव के लिए उतारी सेना  

China Flood: चीन में भीषण बाढ़ 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. बाढ़ से कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है. स्थिती इतनी खराब है कि बचाव दल की कमी हो गई है. ऐसे में सेना को बचाव कार्य में लगाया गया है

बीजिंगः चीन में इन दिनों भीषण बाढ़ आई हुई है. स्थिति इतनी गंभीर है कि सेना को बचाव के लिए आना पड़ा है. बाढ़ से अबतक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है.चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 1.60 लाख लोगों को बचाया गया है.

चीन के हेनान की राजधानी झेंगझोऊ में सबवे स्टेशन पर अचानक पानी भरने की वजह से यहां 500 से ज्यादा यात्री फंस गए थे. स्थिति गंभीर हुई तो बचाव के लिए दल भेजा गया. किसी तरह रस्सी के सहारे लोगों को ढूंढने और बचाने की कोशिशें हुईं. काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्रियों को एक-एक सुरक्षित निकाला गया. इस अंडरग्राउंड सबवे स्टेशन में फंसे 500 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि 12 लोगों की मौत हो गई. 

बचाव दल की हुई कमी  
बाढ़ से प्रभावित हेनान से अबतक 1 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है. स्थिती इतनी खराब है कि बचाव दल की भी कमी हो गई है. ऐसे में 3 हजार चीनी सैनिकों और 2 हजार फायर फाइटर्स को बचाव कार्य में लगाया गया है.

रिकॉर्ड बारिश के चलते मध्य चीन में स्थित हेनान प्रांत में बाढ़ का कहर बरपा है. इसे एक हजार साल की सर्वाधिक बारिश बताया जा रहा है. भारी बारिश से बांधों और नदी के किनारों को नुकसान पहुंचा है, भूस्खलन हुआ है और कई इमारतें ढह गई हैं.

बारिश से बांध क्षतिग्रस्त, कभी भी गिरने की आशंका  
चीन अपने विशाल बांध नेटवर्क को हर साल आने वाली विनाशकारी बाढ़ रोकने का एक उपाय बताता रहा है. लेकिन हाल के वर्षों में बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों घर जलमग्न हुए हैं. चीन की बड़ी जल परियोजनाएं बाढ़ को रोकने में असमर्थ साबित हो रही हैं और दशकों पहले बनाए गए बांधों की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं.हेनान प्रांत के एक बांध भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है और सेना ने इसके कभी भी गिरने की चेतावनी दी है. हेनान में कई स्थानों पर रेल सेवाएं बंद की गई और कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें-
Farmers Protest: दिल्ली में आज संसद भवन के करीब होगा किसानों का प्रदर्शन, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Monsoon Session: जासूसी कांड को लेकर आज संसद में हंगामे के आसार, IT मिनिस्टर राज्यसभा में देंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget