एक्सप्लोरर

चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, इस हथियार को देने से किया इनकार; टेंशन में आ गए शहबाज शरीफ

Pakistan Setback Hypersonic Missiles: चीन ने पाकिस्तान को हाइपरसोनिक मिसाइलें और उनकी तकनीक देने से इनकार कर दिया है. चीन का कहना है कि ये मिसाइलें निर्यात के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

China Denies Hypersonic Missiles to Pakistan: चीन ने पाकिस्तान की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उसने हाइपरसोनिक मिसाइल और उसकी बनाने की तकनीक (ToT) मांगी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने साफ कहा है कि उसकी ये मिसाइलें अभी निर्यात के लिए उपलब्ध नहीं हैं और ऐसा कोई वर्जन अभी बना भी नहीं है जिसे दूसरे देशों को दिया जा सके.

पाकिस्तान क्यों चाहता था ये मिसाइल?

पाकिस्तान यह मिसाइल इसलिए चाहता था ताकि वह भारत की तेजी से बढ़ती मिसाइल तकनीक और हाइपरसोनिक सिस्टम्स का मुकाबला कर सके. भारत पहले ही HSTDV जैसी मिसाइलें टेस्ट कर रहा है, जो बहुत तेज और एडवांस होती हैं. चीन के इनकार की दो मुख्य वजहें बताई जा रही हैं. पहला कि पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद चीनी हथियारों का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा है. वहीं, दूसरा कि चीन को डर है कि पाकिस्तान इस तकनीक को पश्चिमी देशों के साथ साझा कर सकता है. हालांकि, पाकिस्तान को चीन से पहले भी फाइटर जेट्स और मिसाइल सिस्टम मिल चुके हैं, लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइल जैसी संवेदनशील तकनीक पर चीन ने भरोसा नहीं दिखाया.

हाइपरसोनिक मिसाइलों को बाहर नहीं भेजना चाहता चीन

डिफेंस वेबसाइट के मुताबिक, चीन अपने बाकी हथियारों जैसे J-10CE लड़ाकू विमान या HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए खास एक्सपोर्ट वर्जन बनाता है, लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइलें इतनी एडवांस और संवेदनशील हैं कि वो इन्हें बाहर भेजना नहीं चाहता. चीन की ये नीति है कि बहुत आधुनिक और ताकतवर हथियार, जो दुनिया में संतुलन बिगाड़ सकते हैं, उन्हें दूसरे देशों को न दिया जाए.

पाकिस्तान चाहता था कि वह चीन की मदद से इन मिसाइलों को खरीदे और खुद बनाना भी सीखे, लेकिन चीन के इनकार से उसे बड़ा झटका लगा है. इससे पाकिस्तान की भारत से बराबरी की कोशिशों को धक्का लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, चीन हाइपरसोनिक तकनीक को अपनी रणनीतिक सुरक्षा का अहम हिस्सा मानता है, खासकर अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ. यही वजह है कि वह इतनी संवेदनशील मिसाइल तकनीक को पाकिस्तान जैसे करीबी देश को भी नहीं देना चाहता क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय दबाव और राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है. 

इन मिसाइलों को और बेहतर बनाने का काम जारी

एक और वजह यह है कि चीन फिलहाल इन मिसाइलों को और बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर उत्पादन की दिशा में काम कर रहा है. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक वह इसे किसी और देश को ट्रांसफर करने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Iran-US Relations: 'अगर ट्रंप डील करना चाहते हैं तो...,' खामेनेई पर US राष्ट्रपति की कमेंट से भड़का ईरान; अराघची ने दे डाली नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?

Embed widget