एक्सप्लोरर

चीन का डरावना बदलाव: शी जिनपिंग ने उठाया अभूतपूर्व कदम, हमेश के लिए बदलने वाले हैं युद्ध के नियम

शिन्हुआ का कहना है कि पीएलए के इतिहास में ये नया डेटा अभूतपूर्व है. पैदल सेना का अब 50 प्रतिशत हिस्सा ही बचा है. लगभग आधे गैर लड़ाके इकाईयों को समाप्त कर दिया गया है. इसकी वजह से पैदल सेना में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती की गई है.

बीजिंग: चीन के सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में कुछ बेहद अभूतपूर्व हुआ है. दुनिया के इस दूसरे सबसे शक्तिशाली देश ने अपनी पैदल सेना का साइज़ आधा कर दिया. लेकिन अगर इस कदम के बारे में जानकर आपको आश्चर्य हो रहा है कि आखिर कोई देश अपने सैन्य ताकत को कमज़ोर क्यों करेगा तो आपको बता दें कि ड्रैगन ने अपनी नेवी और एयरफोर्स को कई गुना ताकतवर बना लिया है.

चीन ने ये कदम पीएलए को एक व्यापक सैन्य ताकत बनाने के लिहाज़ से उठाया है. दो मिलियन यानी 20 लाख़ के करीब सैन्य बल वाले पीएलए ने अपनी नेवी, एयर फोर्स और रणनीतिक बलों को बेहद ताकतवर बना लिया है. हालांकि, इस कदम के तहत चीनी पैदल सेना की संख्या आधी कर दी गई है. ये जानकारी हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने शिन्हुआ के हवाले से सार्वजनिक की है.

शिन्हुआ का कहना है कि पीएलए के इतिहास में ये नया डेटा अभूतपूर्व है. पैदल सेना का अब 50 प्रतिशत हिस्सा ही बचा है. लगभग आधे गैर लड़ाके इकाईयों को समाप्त कर दिया गया है. इसकी वजह से पैदल सेना में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती की गई है. इस बदलाव की शुरुआत राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की थी. इसके तहत तीन लाख़ पैदल सैनिकों को हटाया गया है. बावजूद इसके चीनी सेना अपनी 20 लाख़ की संख्या के साथ विश्व की सबसे बड़ी सेना है.

ताज़ा बदलाव में चीनी सेना के चार भाग अहम हो गए हैं. इनमें नेवी, एयरफोर्स, रॉकेट फोर्स और रणनीतिक समर्थन बल शामिल हैं. ये चारों मिलकर अब चीनी सैन्य ताकत का आधा हिस्सा बन गए हैं. इसकी वजह से आर्मी का कद छोटा हो गया है जो कि एतिहासिक रूप से सबसे मज़बूत रही है. चीन ने बीते कुछ सालों में अपनी नेवी में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं जिसके तहत इसके पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर है, दूसरे का ट्रायल चल रहा है और तीसरे का निर्माण जारी है.

चीन की आधिकारिक मीडिया की मानें तो ड्रैगन पांच से छह एयरक्राफ्ट कैरियर को नेवी में शामिल करने का प्लान बना रहा है. रॉकेट फोर्स और रणनीतिक समर्थन बल पूरी तरह से मिसाइल आधारित युद्ध को समर्पित है. शंधाई स्थित रक्षा विश्लेषक नी लेक्सियोंग का कहना है कि पहले चीनी सेना की ताकत ऐसी थी जो घर में केंद्रीत थी. लेकिन नए बदलाव के तहत अब चीन दूर दराज के क्षेत्रों में भी अपने रणनीतिक हितों की रक्षा कर सकेगा.

नी ने ये भी कहा कि अब पैदल सेना के अलावा की तीन यूनिट्स युद्ध की स्थिति में चीन के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगी जिसके जरिए दुश्मन को बॉर्डर के बाहर जाकर भी सबक सिखाया जा सकेगा. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मॉडर्न युद्ध में हवा, अंतरिक्ष और साइबर स्पेस में जो मज़बूत होगा उसके जीतने की संभावना होगी. उन्होंने कहा कि इसके पहले चीनी सेना उस मॉडल पर काम करती थी जिसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान स्थापित किया गया था.

उन्होंने कहा कि पिछले मॉडल में चीनी सेना में कई अधिकारी थे. नए मॉडल के तहत इन अधिकारियों का पद समाप्त हो गया है और उन्हें नए परिवेश के हिसाब से उन्हें ढालना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो समाप्त हो जाएंगे. चीनी फौज के पास पांच स्वतंत्र ब्रांच हैं जिनमें आर्मी, नेवी एयरफोर्स, रॉकेट फोर्स और रणनीतिक समर्थन बल हैं. रणनीतिक समर्थन बल का काम साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के क्षेत्र में चीन की कमान संभालना है.

अंतिम दो को पिछले तीन सालों में स्थापित किया गया है. ये जिनपिंग की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत चीनी सेना को मॉडर्न किया जाना है. पीएलए का गठन 1927 में रेड आर्मी ऑफ चाइन यानी चीन की लाल आर्मी के तौर पर हुआ था. ये 1949 के गृह युद्ध में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का सबसे बड़ा हथियार और वजह था. लेकिन 1950 से 2005 तक चीनी सेना में हुए बड़े बदलावों के दौरान ये पहला मौका है जब फौज का कद छोटा किया गया है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक का फुल एपिसोड: प्रियंका गांधी करेंगी कांग्रेस का बेड़ा पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनके सभी लिस्ट में हूं’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनके सभी लिस्ट में हूं’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'
US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget