एक्सप्लोरर

China Nepal Crisis: भारत ने चीन को दी पटखनी, नेपाल में पटरी से उतरा जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट BRI, सरपट दौड़ रहीं भारत की परियोजनाएं

China: चीन और भारत के रिश्ते एक बार फिर पहले जैसे ही बेहतर होने लगे हैं, वहीं चीन जो कभी नेपाल का खास दोस्त हुआ करता था, वह नेपाल से खुश नहीं है. वजह है उसके BRI प्रोजेक्ट का नेपाल में शुरू न होना.

China and Nepal Relation: चीन बेशक भारत को घेरने के लिए उसके पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखता हो, उन देशों में अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़े रखता हो, लेकिन पिछले कुछ साल से उसे निराशा ही मिल रही है. फिर चाहे श्रीलंका हो या नेपाल. हर जगह उसका प्लान चौपट हो रहा है. हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड चीन के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कई समझौते किए, लेकिन दोनों देशों में पहले जैसी दोस्ती नहीं दिखी.

पुष्प कमल दहल प्रचंड ने रविवार को नेपाल की संसद में कहा कि चीन के नेताओं के साथ हाल ही में हुई उनकी मुलाकात के दौरान ट्रांसमिशन लाइन बनाने, बॉर्डर पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने, सड़कें और स्‍वास्‍थ्‍य जैसे क्षेत्रों में विस्‍तार पर सहमति बनी. पर प्रचंड के इन दावों का धरातल से कोई लेनादेना नहीं है. इससे पहले भी दोनों देशों ने कई प्रोजेक्ट को लेकर सहमति जताई थी, लेकिन वास्तव में नेपाल के अंदर चीन के सभी प्रोजेक्‍ट कागजों तक सीमित हैं.

बेहतर हो रहे हैं नेपाल और भारत के रिश्ते

वहीं दूसरी ओर भारत और नेपाल के संबंध पहले से बेहतर होते जा रहे हैं. नेपाल के अंदर भारत के कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है. बता दें कि नेपाल को भारत से कुल 63 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मिली है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के पीएम को पिछली चीन यात्रा के दौरान महज 12 प्रोजेक्‍ट के लिए फंडिंग का भरोसा मिला है.

भारत के प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा काम

भारत ने साल 2018 में कई प्रोजेक्ट शुरू किए थे. इनमें से अधिकतर पूरे हो चुके हैं. बात चाहे सीमा चेक पोस्‍ट की हो या फिर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट की, भारत ने सभी में सफलता हासिल की है. भारत नेपाल को जल्द ही रोड-रेल से भी लिंक कर लेगा. भारत ने नेपाल को 22 प्रॉजेक्‍ट के लिए 1.65 अरब डॉलर दिए थे.

ये हैं नेपाल में भारत के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट

नेपाल में भारत के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की बात करें तो इनमें बीरगंज और बिराटनगर, मोतिहारी-अमलेखगुंज पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट पाइपलाइन, तराई रोड प्रोजेक्‍ट, जयनगर-कुर्था-बिजलपुर रेल लिंक आदि शामिल हैं.

चीन का बीआरआई प्रोजेक्ट अभी तक नहीं हुआ शुरू

अब बात चीन की करें, तो नेपाल में चीन के प्रोजेक्ट की स्थिति अच्छी नहीं है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट बेल्‍ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर यहां अभी तक काम भी शुरू नहीं हुआ है, जबकि इसे लेकर दोनों देशों के बीच 2017 में ही समझौता हुआ ता. नेपाल के विदेश मंत्री भी बीआरआई पर काम शुरू न हो पाने की बात कह चुके हैं. चीन इस प्रोजेक्ट के लिए नेपाल पर लगातार दबाव बना रहा है, लेकिन अभी तक इसे शुरू न हो पाने की वजह भी पता नहीं चली है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra: थम नहीं रहा नांदेड़ में मौतों का सिलसिला, 36 घंटे में 31 मरीजों की मौत, सुप्रिया सुले बोलीं- खूनी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget