एक्सप्लोरर

कितनी ताकतवर है चीन की PL-15 मिसाइल? पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ किया इस्तेमाल

China PL-15 Missile: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने चीन की पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया. चीन की वायुसेना भी इसी का इस्तेमाल करती है.

China PL-15 Missile: भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने ना सिर्फ तुर्किए के ड्रोन का इस्तेमाल किया, बल्कि चीन की पीएल-15 मिसाइल भी दागी. भारतीय सेना ने बताया है कि हमने पीएल-15 मिसाइल को मार गिराया है और इसका मलबा भी हमें मिला है. पीएल-15 को अपनी दृश्यता से परे की क्षमताओं के लिए जाना जाता है और इसे DRDO विकसित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के बराबर माना जाता है. 

पीएल-15 को हाल ही में चीन ने पाकिस्तान को आपूर्ति की. रक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि ये लंबी दूरी की चीनी मिसाइल है. इसे सार्वजनिक रूप से बहुत कम देखा गया है. संभवत पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया है. हमारे वैज्ञानिक बहुत बारीकी से इसकी विशेषताओं की जांच कर रहे हैं.

PL-15 मिसाइल की 5 खासियत 

1. पीएल-15 एक रडार निर्देशित लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जिसे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने विकसित किया है. इसका इस्तेमाल चीन की वायुसेना करती है. पाकिस्तान वायुसेना भी इसी मिसाइल का इस्तेमाल करती है.

2. पीएल-15 की अधिकतम रेंज 200 किलोमीटर है. चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने 2021 में बताया था कि इसे जड़त्वीय, उपग्रह नेविगेशन, डेटालिंक और सक्रिय रडार के संयोजन से निर्देशित किया जाता है. इसे लुओयांग स्थित चाइना एयरबोर्न मिसाइल अकादमी (CAMA) ने विकसित किया था.

3. इसका परीक्षण 2011 में किया गया था. यह 2015 में चीन की सेना में शामिल हुई. इसे चीन के चेंगदू जे-10सी, शेनयांग जे-16 और चेंगदू जे-20 प्लेटफॉर्म पर देखा गया था.

4. इसका निर्यात संस्करण 2021 झुहाई एयरशो में प्रदर्शित किया गया था. निर्यात संस्करण की रेंज 145 किमी है. इसमें दोहरे ठोस ईंधन रॉकेट मोटर का उपयोग किया गया है. 

5. ये मिसाइल मैक 5 से भी तेज गति प्राप्त कर सकती है, जो ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक है. मिसाइल की लंबाई 4 मीटर है और इसका व्यास 200 मिलीमीटर है.

ये भी पढ़ें:

मेड इन इंडिया हथियारों का जलवा, तुर्की के ड्रोन-चीन की मिसाइल फुस्स... ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget