एक्सप्लोरर

China-Russia: अपनों का भी सगा नहीं चीन, अफ्रीका में बिगाड़ रहा दोस्त रूस का 'खेल', जानें पूरा मामला

China Presence in Africa: चीन ने अफ्रीकी मुल्कों को कर्ज देकर अपना गुलाम बनाने की साजिश तो रची ही है. मगर अब वह उन्हें हथियार भी बेचने वाला है.

China News: चीन को लेकर एक कहावत बिल्कुल ठीक बैठती है- 'चीन अपनों का भी सगा नहीं है'. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि चीन इन दिनों अफ्रीका में रूस का खेल बिगाड़ने में लगा हुआ है. ये वही रूस है, जो चीन का जिगरी दोस्त है. दोनों मुल्कों की दोस्ती के चलते ही चीन ने यूक्रेन युद्ध पर चुप्पी साधी हुई है. अमेरिका के खिलाफ भी रूस और चीन खड़े रहते हैं. लेकिन अफ्रीका में हालात बिल्कुल उलटे हैं.

दरअसल, जहां पैसा आ जाता है वहां चीन दोस्ती को ताक पर रखने से भी नहीं कतराता है. ऐसा ही कुछ अफ्रीका में देखने को मिल रहा है. चीन सरकार के स्वामित्व वाली डिफेंस कंपनी नोरिन्को ने अफ्रीकी देश सेनेगल में अपना ऑफिस खोला है. यहां से अफ्रीकी देशों को अब हथियार बेचा जाएगा. अभी तक अफ्रीकी देश हथियार खरीदने के लिए रूस के पास जाते थे. मगर अब धीरे-धीरे चीन की भी यहां एंट्री हो गई है. 

अफ्रीका में चल रहा हथियार बेचने का काम

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन अफ्रीका के इस इलाके में अपनी मिलिट्री इंडस्ट्री का विस्तार चाहता है. यहां उसने पहले ही कई सारे प्रोजेक्ट चलाए हुए हैं. माली, नाइजर, बुर्किना फासो और गिनी में चीन के ढेरों प्रोजेक्ट चल रहे हैं. हाल ही में इन देशों में सैन्य तख्तापलट हुआ है. ऐसे में इनकी सरकारों को हथियारों की जरूरत है, जिसे पूरा करने के लिए चीन अपना हथियारों का जखीरा लेकर वहां पहुंच गया है. 

नोरिन्को माली और आइवरी कोस्ट जैसे देशों में भी ऑफिस खोलने वाली है. यहां पर पहले से चीनी मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर हथियार बेच रहे हैं. पश्चिमी अफ्रीकी देशों में मेंटेनेंस, रिपेयर जैसे कामों के लिए सेंटर बनाए जाने का भी प्लान है. नाइजीरिया, अंगोला और दक्षिण अफ्रीका में पहले ही नोरिन्को का ऑफिस है. हाल ही में नोरिन्को ने सेनेगल को बख्तरबंद वाहन और अन्य टोही वाहन की बिक्री की है. 

चीन इन मुल्कों को क्यों हथियार बेच रहा?

स्टैटिस्टा अफ्रीका मुल्कों का रक्षा बजट लगभग 45 अरब डॉलर का है. रूस की इस बाजार पर अच्छी पकड़ रही है. मगर यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस पर प्रतिबंध लग गए हैं और वह हथियारों की बिक्री नहीं कर पा रहा है. इन मुल्कों को फ्रांस की तरफ से भी हथियार बेचे जाते थे. मगर हाल के समय में फ्रांस के ऊपर से पश्चिमी अफ्रीकी देशों का भरोसा उठा है. नाइजर में थोड़े दिन पहले ही फ्रांस समर्थित सरकार का तख्तापलट हुआ है. 

यही वजह है कि चीन ने इस मार्केट को अपने लिए खुला समझा है और वह यहां हथियार बेचने पहुंच गया है. अफ्रीका के अधिकतर देशों में रक्षा बजट बढ़ाने की होड़ लगी हुई है. ऊपर से पश्चिमी अफ्रीकी देशों में तख्तापलट की वजह से हथियारों की मांग बढ़ी है. चीन अब इसे एक मौके पर तौर पर देख रहा है और हथियारों को बेच रहा है. माना जा रहा है कि वह कुछ मुल्कों को उधार पर भी हथियार बेच सकता है, ताकि उन्हें कर्जजाल में फंसाया जा सके. 

यह भी पढ़ें: जिंदा है पुतिन से 'गद्दारी' करने वाला प्रिगोझिन, बगावत के बाद पहली बार सामने आया नया वीडियो कहा- रूस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget