एक्सप्लोरर

China Lockdown: चीन में लॉकडाउन की तैयारी, कोविड के बाद अब इस बीमारी से मचा हाहाकार

China Xi'an Lockdown: चीन के शानक्सी प्रांत के शीआन शहर में सामान्य फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्थानीय प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए लॉकडाउन लागू करने पर विचार कर रहा है.

China Flu Lockdown: चीन एक बार फिर कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है. चीन में कोविड (Covid) के मामलों में तो कमी आ रही है, लेकिन फ्लू (Flu) के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी वजह से चीनी अधिकारी कुछ शहरों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाना चाहते हैं. इस फैसले के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि ऐसा करने से कोविड के वक्त के जैसे हालात हो जाएंगे.

चीनी शहर शीआन में लॉकडाउन को लेकर इमरजेंसी रिस्पांस प्लान जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि शहर में संक्रमित क्षेत्रों को बंद किया जा सकता है. ट्रैफिक को कम करने को लेकर भी आदेश जारी किया जाएगा. साथ ही उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित कर सकते हैं. शॉपिंग मॉल, थिएटर, पुस्तकालय, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे. 

लोग बोले टीकाकरण करें

इमरजेंसी रिस्पांस प्लान के अनुसार, सभी स्तरों पर स्कूलों और नर्सरी को बंद कर दिया जाएगा. शीआन की जनसंख्या लगभग 13 मिलियन है. ये शहर एक फेमस पर्यटन स्थल भी है. लॉकडाउन की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने शहर के प्रशासन की आलोचना की है. एक यूजर ने वीबो पर कहा कि लॉकडाउन लगाने के बजाय जनता का टीकाकरण करें. 

दवाईयों की भी हुई कमी

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी खबरों से लोग कैसे नहीं घबराएंगे. राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट निर्देश के बिना शीआन के काम और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित करने का प्रस्ताव जारी करने की योजना बनाई जा रही है. ये ठीक नहीं है. चीन में फ्लू के मामलों में तेजी के साथ-साथ कुछ फार्मेसियों में दवाईयों की भी कमी हो गई है. 

चीन में रहा था कड़ा लॉकडाउन 

गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान चीन ने दुनिया के कुछ सबसे गंभीर कोविड प्रतिबंधों को लागू किया था. जिसमें कुछ शहरों में महीनों तक चलने वाले लॉकडाउन भी शामिल था. शीआन शहर में भी दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच एक कठोर लॉकडाउन लगा हुआ था. इस दौरान कई लोगों के पास भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की कमी थी. साथ ही चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं. 

ये भी पढ़ें- 

South Korea: 'कामकाजी माताओं को करना होगा 69 घंटे काम', बयान दे फंस गए कोरियाई मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget