एक्सप्लोरर

चीन में फिर कोरोना का कहर! शंघाई के डिजनी रिजॉर्ट में लॉकडाउन, विजिटर्स के जगह छोड़ने पर रोक

चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. शंघाई के डिजनी रिजॉर्ट को बंद कर दिया गया है और विजिटर्स के जगह छोड़ने पर रोक लगा दी गई है.

Coronavirus Shanghai Disney Resort: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शंघाई के डिजनी रिजॉर्ट को अभी के लिए बंद कर दिया गया है. सोमवार को जब इस बात की घोषणा की गई तो पार्क में मौजूद सभी लोगों को वहीं रोक दिया गया और कहा गया कि जब तक कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट नहीं दिखाया जाएगा तब तक उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. 

रिजॉर्ट ने सोमवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:39 बजे यह मुख्य थीम पार्क और आसपास के क्षेत्रों को तुरंत बंद कर देगा, जिसमें इसकी शॉपिंग स्ट्रीट भी शामिल है. रिजॉर्ट की ओर से यह भी कहा गया कि पार्क को तब तक बंद रखा जाएगा जब तक वायरस के प्रतिबंधों का पालन करने के लिए अगली सूचना नहीं दी जाती.

पार्क के अंदर लोगों को करवाना होगा कोविड टेस्ट

शंघाई सरकार ने अपने आधिकारिक WeChat अकाउंट पर कहा कि पार्क लोगों को प्रवेश करने या बाहर निकलने से रोक रहा है और साइट के अंदर आने वाले सभी विजिटर्स को जाने से पहले अपने कोविड टेस्ट के परिणामों का इंतजार करना होगा. इसमें कहा गया है कि जो कोई भी गुरुवार से पार्क का दौरा करेगा, उसे तीन दिनों में तीन बार कोविड-19 टेस्ट की आवश्यकता होगी.

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बंद करवाया पार्क

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि थीम पार्क ने सोमवार को बंद के दौरान पार्क में फंसे विजिटर्स के लिए सवारी का संचालन जारी रखा. शंघाई डिजनी रिजॉर्ट के प्रवक्ता ने कहा वे चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुरूप उपायों का पालन कर रहे थे. रिसॉर्ट ने शनिवार को कहा था कि उसने कोविड के उपायों का पालन करने के लिए कम कर्मचारियों के साथ काम करना शुरू कर दिया है.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में भी तीन महीनों के लिए शंघाई डिजनी रिजॉर्ट बंद था. पिछले साल नवंबर में भी पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया था. उस दौरान 30,000 से अधिक विजिटर्स पार्क के अंदर फंस गए थे. अधिकारियों ने कहा था कि सभी की कोविड ट्रेसिंग की जाएगी.

चीन में कोरोना का प्रकोप

चीन में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है. सर्दियों की शुरुआत होते ही चीन में कई जगह लॉकडाउन लगाया जा रहा है और इसी के साथ कोविड टेस्टिंग भी तेज हो गई है. रविवार को मेनलैंड चीन में कोविड के मामले 2,898 तक पहुंच गए. वहीं पिछले सात दिनों की अवधि में ग्वांगझू में कुल मामले 402 से बढ़कर 1110 हो गए. 

ये भी पढ़ें- रूस ने क्रीमिया ड्रोन अटैक का लिया बदला! राष्ट्रपति पुतिन ने बताई यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला करने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget