एक्सप्लोरर

क्या चीन अब भारत से चाहता है बेहतर संबंध, 15 महीने बाद भारत में राजदूत की नियुक्ति करेगा ड्रैगन

India China Relation: 15 महीने से भारत में चीन का कोई राजदूत नही है. चीन-भारत के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है.

India China Relation: भारतीय सीमा पर चल रही तनातनी के बीच चीन भारत के लिए अपने अगले एंबेसडर की नियुक्ति कर सकता है. करीब 15 महीने से भारत में चीन का कोई भी राजदूत नहीं है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ राजनयिक जू फीहोंग को चीन भारत का एंबेसडर नियुक्त कर सकता है. जू फीहोंग अफगानिस्तान में राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह रोमानिया में भी चीन के राजदूत रह चुके हैं. 

फिलहाल, जू फीहोंग इस समय चीन में विदेश मामलों के सहायक मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. हालांकि, नए दूत की नियुक्ति की औपचारिकताएं अभी भी पूरी नहीं हुई हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में कब तक पदभार ग्रहण करेंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से चीन-भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है. भारत में चीन के पिछले राजदूत सन वेइदोंग अक्टूबर 2022 में वापस चले गए थे. नए राजदूत की नियुक्ति में देरी दोनों पक्षों के बीच अब तक के सबसे अधिक तनाव वाले समय में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक यह तनाव 2020 के गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद से काफी बढ़ गया. 

भारत ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कई बार द्विपक्षीय समझौतों पर ध्यान देने के लिए जोर दिया. हालांकि, सीमा क्षेत्र में दोनों देशों ने भारी संख्या में सेना की तैनाती की है. इसकी वजह से बॉर्डर पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. 

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को पूरी तरह से हल करने के लिए भारत और चाइना के बीच कई बार सैन्य और राजनयिक वार्ता हुई. इस दौरान भारत का स्पष्ट मत रहा है कि सीमा पर शांति बनाए रखकर ही रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं. वहीं चीन ने भारत-चीन सीमा तनाव को ऐतिहासिक मुद्दा बताकर खारिज कर दिया. साथ ही सीमा तनाव को दो देशों के रिश्तों से जोड़ने की आलोचना की. द्विपक्षीय संबंध को लेकर चीन का कहना है कि सीमा मुद्दे को द्विपक्षीय संबंधों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से भूकंप, भरभरा कर गिरीं इमारतें, 47 से ज्यादा की मौत
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

Embed widget