एक्सप्लोरर

HMPV को लेकर चीन में कितनी खतरनाक है स्थिति? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

China on HMPV : चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के शोधकर्ता वांग लिपिंग ने कहा, “वर्तमान में HMPV से पॉजिटिव मामलों की दर में उतार-चढ़ाव हो रहा है और उत्तरी प्रांतों में इसकी दर में कमी आ रही है.”

China's Statement on HMPV Situation: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों को लेकर चीनी अधिकारियों ने एक बड़ा बयान दिया है. चीन के अधिकारियों ने कहा, चीन के उत्तरी प्रांतों में एचएमपीवी के मामलों में कमी आ रही है. चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के शोधकर्ता वांग लिपिंग ने आश्वासन दिया कि एचएमपीवी दशकों पुराना वायरस है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वांग लिपिंग ने कहा, “वर्तमान में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से पॉजिटिव मामलों की दर में उतार-चढ़ाव हो रहा है और उत्तरी प्रांतों में इसकी दर में कमी आ रही है.” उन्होंने कहा कि 14 वर्ष और उससे कम आयु वर्ग के बच्चों के पॉजिटिव मामलों की दर में भी कमी आनी शुरू हो गई है. हालांकि, लिपिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है.

2001 में नीदरलैंड में पहली बार मिला था ये वायरस

इस वायरस का पता पहली बार 2001 में नीदरलैंड में चला था. लिपिंग ने कहा, “ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं है और यह कई दशकों से इंसानों के बीच है. इससे पहले सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिसमें चीन के अस्पतालों में एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की भीड़ देखी गई थी.”

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के मौसम में सांस लेने में परेशानी चरम पर होती है. हाल ही में, चीन के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन ने सर्दियों के दौरान चीन में सांस संबंधी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी.” निंग ने आगे कहा, “अब बीमारियां पिछले साल की तुलना में कम गंभीर और कम पैमाने पर फैल रही है.”

भारत में अब तक 10 मामले किए गए दर्ज

इस बीच भारत में अब तक लगभग 10 मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें से ज़्यादातर कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और असम में पाए गए हैं. इस वायरस का संक्रमण 3 महीने के बच्चों से लेकर 13 साल की उम्र के बच्चों के बीच फैला है.

उल्लेखनीय है कि एचएमपीवी पहली बार 2001 में पाया गया था और यह रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) के साथ न्यूमोविरिडे परिवार का हिस्सा है. यह वायरस सभी उम्र के लोगों में ऊपरी और निचले श्वसन रोग का कारण बन सकता है. हालांकि छोटे बच्चे, बड़े वयस्क और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं. बता दें कि HMPV से जुड़े लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ शामिल है.

यह भी पढ़ेंः HMPV Virus New Case: चीन के खतरनाक HMPV का एक और केस मिला, जानें देश में कहां-कहां फैल गया वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget