एक्सप्लोरर

China Population: चीन में 2035 तक 40 करोड़ के पार होगी बुजुर्गों की संख्या, बढ़ाई ड्रैगन की चिंता

China Population News: चीन की जनसंख्या पिछले साल पांच लाख से भी कम बढ़ोतरी के साथ 1.41 अरब हो गई, क्योंकि जन्म दर (Birth Rate) लगातार पांचवें वर्ष घट गई.

China Elderly Population: चीन (China) की आबादी में 2035 तक बुजुर्गों की संख्या 40 करोड़ को पार कर जाएगी. इस तरह चीन बुजुर्गों की संख्या (China Elderly Population) के मामले में गंभीर चरण में प्रवेश कर जाएगा, जिससे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश के सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं. एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के तहत आबादी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक वांग हैडोंग ने कहा कि चीन तेजी से उम्रदराज हो रहा है, पिछले साल के अंत तक 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या 26.7 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कि आबादी का कुल 18.9 प्रतिशत है.

अखबार ‘चाइना डेली’ ने अधिकारी वांग के हवाले से बताया कि अनुमान के मुताबिक 2025 तक बुजुर्गों की आबादी 30 करोड़ और 2035 तक 40 करोड़ हो जाएगी. वांग ने कहा कि चीन की बुजुर्ग आबादी का आकार और कुल जनसंख्या का अनुपात 2050 के आसपास चरम पर पहुंचने का अनुमान है, जो सार्वजनिक सेवाओं के प्रावधान और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के लिए बड़ी चुनौतियां हैं.

चीन में धीमी पड़ी जनसंख्या की रफ्तार

चीन की जनसंख्या पिछले साल पांच लाख से भी कम बढ़ोतरी के साथ 1.41 अरब हो गई, क्योंकि जन्म दर (Birth Rate) लगातार पांचवें वर्ष घट गई, जिससे एक आसन्न जनसांख्यिकीय संकट और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) पर इसके प्रतिकूल प्रभाव की आशंका पैदा हो गयी है.

इस महीने की शुरुआत में, आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि 2021 में चीन में विवाहित जोड़ों का पंजीकरण 80 लाख से कम हो गया, जो 1986 के बाद से सबसे कम है. यह पंजीकरण घटती जन्म दर और घटती जनसंख्या की चिंताओं से जुडा है जो 2025 तक नकारात्मक वृद्धि में पहुंच सकता है. पिछले साल नागरिक मामलों पर नवीनतम सांख्यिकीय बुलेटिन के अनुसार, 2021 में केवल 76 लाख चीनी विवाहित जोड़ों ने अपनी शादी को पंजीकृत किया, जो 1986 के बाद से सबसे कम है.

चीन ने परिवार नियोजन कानून में किया बदलाव

सरकार के नियंत्रण वाले अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि देर से शादियां चीन में एक चलन बन गई हैं, यह तीन बच्चों को अनुमति देने की नीति को भी प्रभावित करेगी जो आगे चलकर घटती जनसंख्या के लिए एक चुनौती है.

जनसांख्यिकीय संकट के लिए मुख्य रूप से दशकों पुरानी ‘एक बच्चे की नीति’ को जिम्मेदार ठहराया गया जिसे 2016 में खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद चीन ने सभी जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी. पिछले साल, चीन ने एक संशोधित जनसंख्या और परिवार नियोजन कानून पारित किया, जिसमें चीनी जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति दी गई तथा ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कई प्रोत्साहन की घोषणा की गई.

इसे भी पढ़ेंः-

Congress Presidential Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जयराम रमेश ने थरूर पर किया तंज, जानें क्या कहा

Explained: कैप्टन ही नहीं कई पूर्व CM भी पहले बदल चुके हैं पाला, इन मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में दफनाया गया आतंकवादी हमजा बुरहान, जनाजे में जुटे हथियारों से लैस आतंकी
इस्लामाबाद में दफनाया गया आतंकवादी हमजा बुरहान, जनाजे में जुटे हथियारों से लैस आतंकी
US Iran War: 'ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा', ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब
'ईरान के नक्शे पर US का झंडा', ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब
China Mining Accident: चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
'PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती', दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!
'PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती', दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget