एक्सप्लोरर

China Flight Crash: क्रैश हुए चीनी प्लेन का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला, लेकिन अबतक कोई शव बरामद नहीं

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के मद्देनजर खोज और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी रहा. चीन को अब इस प्लेन का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला है.

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के मद्देनजर खोज और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी रहा. चीन को अब इस प्लेन का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला है. यह प्लेन सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स पहले ही मिल गया था, जिसे डीकोड किया जा रहा है, उसका विश्लेषण बीजिंग में हो रहा है. बता दें कि सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई फ्लाइट MU5735 के पीड़ितों के लिए जमीन पर आपातकालीन कर्मचारी चीन के दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के जंगलों से ढके पहाड़ों को खंगाल रहे हैं. देश को झकझोर देने वाली इस त्रासदी में अब तक कोई भी जीवित नहीं पाया गया है. 

गौरतलब है कि ब्लैक बॉक्स या कॉकपिट रिकॉर्डर में इंजन की आवाज, ‘ऑडियो अलर्ट’ और ‘बैकग्राउंड साउंड’ कैद हो जाते हैं. इसके मिलने से दुर्घटना का उचित कारण पता चल सकता है. चीन के नागरिक विमानन प्रशासन के विमानन सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख झू ताओ ने गुरुवार को बताया कि क्षतिग्रस्त हालत में मिले ब्लैक बॉक्स को बीजिंग स्थित प्रयोगशाला में बुधवार रात को भेजा गया था.

चीन के कुनमिंग शहर से गुआनझो जा रहा ‘चाइना ईस्टर्न’ का विमान बोईंग 737-800 वुझोउ शहर के एक पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में 132 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है. रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लगातार तलाश अभियान बाधित हो रहा था. अभियान में जुटे कर्मी घने जंगलों तथा खड़ी ढलानों पर हाथ के औजारों, मेटल डिटेक्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं.

अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ ने खबर दी है कि उप दमकल प्रमुख हुआंग शानग्वू ने कहा कि 300 से ज्यादा कर्मी खोज अभियान में शामिल हैं. चीन की चार प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक ‘चाइना ईस्टर्न’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने और उसकी सहयोगी कंपनियों ने 223 बोइंग 737-800 विमानों को उड़ाने पर रोक लगा दी है और वे संभावित सुरक्षा खतरे की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

बेलारूस ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी, यूक्रेन के खिलाफ रूस का कर रहा है समर्थन

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव नहीं हो पाया पारित, भारत ने वोटिंग से किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget