एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव नहीं हो पाया पारित, भारत ने वोटिंग से किया किनारा

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से एक बार फिर यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग को तुरंत खत्म करने की बात कही गई.

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है, अब इस जंग को करीब 1 महीना होने जा रहा है. इसी बीच रूस पर दबाव बनाने की हर कोशिश हो रही है. अब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में यूक्रेन और सहयोगी देशों ने मानवीय संकट की स्थिति पर रूस के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया. जिसमें तमाम सदस्य देशों ने वोटिंग की, लेकिन भारत एक बार फिर इससे दूर रहा. 

प्रस्ताव नहीं हो सका पारित
संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से एक बार फिर यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग को तुरंत खत्म करने की बात कही गई. UNGA में रखे गए प्रस्ताव के बाद ज्यादातर देशों ने रूस के खिलाफ वोट किया, साथ ही यूक्रेन पर हमले का विरोध भी किया. हालांकि भारत के अलावा भी कई और देश ऐसे रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर वोटिंग से किनारा कर लिया. कुल 38 देश ऐसे थे, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. वहीं 140 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाले 5 देश थे. 

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने यूक्रेन पर अपना 11वां आपातकालीन विशेष सत्र फिर से शुरू किया और यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने ‘यूक्रेन पर आक्रमण के मानवीय परिणाम’ के मसौदा प्रस्ताव पर वोटिंग की. लेकिन यूएनएससी का ये प्रस्ताव पारित होने में विफल रहा, क्योंकि उसे इसके लिए आवश्यक 9 वोट नहीं मिल सके. बता दें कि यूक्रेन में रूसी आक्रमण पर भारत इससे पहले, सुरक्षा परिषद में दो मौकों पर और महासभा में एक बार प्रस्तावों पर मतदान से गैर हाजिर रहा था. 

भारत ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग से किनारा करने को लेकर जवाब भी दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि, भारत ने इस प्रस्ताव से इसलिए परहेज किया क्योंकि, हमें दुश्मनी को खत्म करने और मानवीय सहायता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. ये प्रस्ताव इन चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी सोच से पूरी तरह मेल नहीं खाता है.

ये भी पढ़ें - 

रूस-यूक्रेन में जंग को पूरा हुआ 1 महीना, रूस को हुए नुकसान को लेकर यूक्रेन ने किया ये दावा 

Russia Ukraine War: बाइडेन ने की नाटो नेताओं से मुलाकात, रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget