एक्सप्लोरर

China Covid Surge: चीन में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड विस्फोट! एक दिन में 37 मिलियन लोग संक्रमित हो सकते हैं...

China Covid Surge: खबरों की मानें तो चीन का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा गया है. हर रोज सैंकड़ों की संख्या में कोरोना से मौतें हो रही हैं.

China Covid Surge: चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. लंबे समय से जारी जीरो कोविड पॉलिसी में जब से चीन ने ढील दी है तब से ही वहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच चीनी सरकार के शीर्ष हेल्थ अथॉर्रिटी के एक अनुमान के मुताबिक, चीन में लगभग 37 मिलियन लोग इस हफ्ते एक दिन में कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं. यह आंकड़ा दुनिया में अबतक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हो सकता है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई आंतरिक बैठक के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में कम से कम 248 मिलियन लोगों के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है. यह चीन की आबादी का लगभग 18 फीसदी है. चीनी सरकार का यह अनुमान अगर सही होता है तो ये संक्रमण दर 4 मिलियन संक्रमण के पिछले दैनिक रिकॉर्ड को तोड़ देगा. 

चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दी थी 
चीन ने लंबे समय से जारी जीरो कोविड पॉलिसी में जब से ढील दी है तब से ही वहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. चीन में कोरोना की नई लहर आ चुकी है जो अब तक सबसे खतरनाक लहर बनती जा रही है. सरकारी एजेंसी के अनुमान के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिम में सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग के आधे से अधिक निवासी संक्रमित हो गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा गया 
खबरों की मानें तो वहां का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा गया है. सैंकड़ों की संख्या में मौत हो रही है. हालांकि चीन इस बात से इनकार कर रहा है कि उसके यहां स्थिति खराब है. दूसरी तरफ चीन पर पूरी दुनिया कोरोना के मामले छुपाने का आरोप लगा रही है. 

चीन कोरोना को लेकर कितना भी झूठ बोले, लेकिन अब एक लेख ने चीन की पोल खोल दी है. वहां की स्थिति कोरोना के कारण कैसी है यह साफ हो गया है. चीन के आंतरिक मामलों पर नजर रखने वाले पत्रकार वांग जियांगवेई ने अपने एक ब्लॉग में कई बातें लिखी हैं जो चीन में कोरोना के दौरान की अव्यवस्थित स्थिति की पोल खोलती है.

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली में पॉल्यूशन पर लगेगी लगाम, रियल टाइम सोर्स बता देगी प्रदूषण के बढ़ने का कारण, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget