एक्सप्लोरर

Covid-19: चीन में विकराल रूप धर सकता है कोरोना! 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत- रिसर्च में दावा

China में एक सप्ताह पहले ही जीरो कोविड पॉलिसी में काफी हद तक छूट दी गई है. नागरिकों को इससे राहत जरूर मिली है, लेकिन स्थिति अब पहले से भी ज्यादा बिगड़ती जा रही है.

China Coronavirus Deaths: चीन में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कई प्रांतों में अब भी मामले बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है. इसी बीच हॉन्गकॉन्ग में शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च की है, जिस वजह से चीन में डर का मौहाल पैदा हो सकता है. शोधकर्ताओं के एक नए अध्ययन के अनुसार, चीन में 20 लाख से ज्यादा लोग कोविड-19 से मारे जा सकते हैं, क्योंकि सरकार तेजी से कोरोना प्रतिबंधों को खत्म कर रही है.

ब्लूमबर्ग की गणना के अनुसार, चीन की 1.41 बिलियन की आबादी के आधार पर लगभग 9,64,400 मौतें कोरोना से होंगी. हॉन्गकॉन्ग के शोधकर्ताओं ने बताया, "हमारे परिणाम बताते हैं कि सभी प्रांतों में स्थानीय स्वास्थ्य प्रणालियां कोविड-19 मामलों की वृद्धि का सामना करने में असमर्थ होंगी."

ऐसा हुआ तो मौतों में आ सकती है गिरावट

शोधकर्ताओं ने रिपोर्ट में लिखा है कि अगर चीन को जनवरी, 2023 तक खोला नहीं जाता है और टीकाकरण की दरों में सुधार और एंटीवायरल दवाओं तक पहुंच में सुधार हुआ तो मौतों की संख्या में 26% की गिरावट आ सकती है.

चीन में कोरोना का प्रकोप

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी में काफी हद तक छूट दी है. नागरिकों को इससे राहत जरूर मिली है, लेकिन स्थिति अब पहले से भी ज्यादा बिगड़ती जा रही है. बीजिंग के स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता ली आंग ने सोमवार को एक ब्रीफिंग में कहा, "बीजिंग में महामारी के तेजी से फैलने का मौजूदा चलन अब भी मौजूद है." उन्होंने कहा, ''बुखार के बाद क्लीनिक के दौरे और फ्लू जैसे मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और आपातकालीन कॉल्स की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है."

स्वास्थ्य सलाहकार ने दी चेतावनी

बता दें कि स्वास्थ्य सलाहकार झोंग ने चीनी सरकार को कोरोना को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, "वर्तमान में ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत संक्रामक है और एक व्यक्ति वायरस को 22 लोगों तक पहुंचा सकता है." शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे कहा, ''अभी चीन में महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसी परिस्थितियों में रोकथाम और नियंत्रण कितना भी मजबूत क्यों न हो, ट्रांसमिशन चेन को पूरी तरह से काटना मुश्किल होगा."

ये भी पढ़ें- Godhra Train Case: गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में पथराव के दोषी फारुक को SC से जमानत, 17 साल से जेल में था बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget