एक्सप्लोरर

BBC के पत्रकार को हिरासत में लेकर बदसलूकी के आरोप पर चीन ने दी सफाई, कहा- नहीं बताई थी पहचान

China: चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शंघाई अधिकारियों से के मुताबिक, हिरासत में लिए गए बीबीसी के पत्रकार ने अपनी पहचान बतौर पत्रकार नहीं बताई थी और ना ही अपना प्रेस आई कार्ड दिखाया था.

BBC Journalist Assaulted In China: चीन ने बीबीसी के पत्रकार की पिटाई के आरोप के चलते चौतरफा आलोचना के बीच अपनी सफाई दी है. चीन ने अपनी सफाई में कहा कि हिरासत में लिए गए बीबीसी पत्रकार (BBC Journalist) ने अपनी पहचान बतौर पत्रकार नहीं बताई थी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन के हवाले से इंटरनेशनल मीडिया से कहा कि शंघाई अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए बीबीसी के पत्रकार ने अपनी पहचान बतौर पत्रकार नहीं बताई थी और ना ही अपना प्रेस आई कार्ड दिखाया था. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया (International Media) से  चीन में चीनी नियम कानून का पालन करने की हिदायत भी दी. 

इससे पहले बीबीसी ने कहा था कि चीनी पुलिस ने रविवार को शंघाई में जोरी कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) पर विरोध प्रदर्शन कवर कर रहे उनके एक पत्रकार को हिरासत में लेकर उसे प्रताड़ित किया. ब्रिटिश पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर के एक प्रवक्ता ने बीबीसी उनके पत्रकार एड लॉरेंस के इलाज के बारे में बेहद चिंतित है, जिसे शंघाई में विरोध प्रदर्शन को कवर करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था. छोड़ने से पहले उन्हें कई घंटों तक हथकड़ी लगाकर हिरासत में रखा गया था. गिरफ्तार के दौरान पुलिस ने उन्हें पीटा भी. यह उस समय हुआ जब वह एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में काम कर रहे थे.

बीबीसी ने चीन पर लगाया था ये आरोपी

चीन का शंघाई उन कई चीनी शहरों में से एक है, जहां कड़े COVID प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. सोशल मीडिया पर फुटेज में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति जिसे अन्य पत्रकार लॉरेंस के रूप में पहचानते हैं, को पुलिस की वर्दी में पुरुषों द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है. 

बीबीसी ने कहा कि लॉरेंस को हिरासत में लेने के लिए उसको साफ साफ वजह नहीं बताई गई थी. बीबीसी ने कहा, "हमारे पास चीनी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफी नहीं है. अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने पत्रकार को कोविड की चपेट में आने से बचाने के लिए यानी उनकी भलाई के लिए गिरफ्तार किया था." इस घटना के बाद लंदन में चीन के दूतावास से टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया.

चीन में कोरोना से हाहाकार

चीन में एक बार फिर से कोविड-19 के केस की संख्या बढ़ने लगी है. इसके चलते चीनी सरकार ने बीजिंग और शंघाई समेत देख के दूसरे प्रांतों में भी कोविड प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. हालांकि, इस बार चीन के नागरिक सरकार के कोविड प्रतिबंधों से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं.

चीन की जनता सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. चीन में रोजाना कोरोना पाबंदियों के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. कई शहरों से पुलिस और जनता के बीच हिंसग झड़पों की खबरें भी सामने आ चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः- Maldives: मालदीव ने चीन-हिंद महासागर फोरम में शामिल होने से किया इनकार, चीन ने किया था ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget