एक्सप्लोरर

China के सामने नया संकट, जन्म दर लगातार 5वें साल घटी

China Population Growth: विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि चीन में जल्द ही जनसांख्यिकी मोड़ आ सकता है, जो इसकी बढ़ती आर्थिक वृद्धि के लिए खतरा साबित हो सकता है.

China Population Growth: चीन की जनसंख्या (China's Population) पिछले साल के अंत तक 1.4126 अरब रही यानी कुल आबादी में पांच लाख से भी कम की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि जन्म दर (Birth Rate) लगातार पांचवें साल घटी. ये आंकड़े विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के ऊपर मंडराते जनसांख्यिकी खतरे और उसके चलते होने वाले आर्थिक खतरे को लेकर भय पैदा करते हैं.

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने कहा कि 2021 के अंत तक चीन के मुख्य भू-भाग में आबादी 2020 की 1.4120 अरब से बढ़कर 1.4126 अरब रही. एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक, चीन की जनसंख्या 2020 की तुलना में एक साल में 4,80,000 बढ़ी. 2021 में 1.06 करोड़ बच्चों ने जन्म लिया, जो 2020 के 1.20 करोड़ के मुकाबले कम था.

2021 में नवजात शिशुओं की संख्या 1.062 करोड़ थी

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस आंकड़े में हांगकांग और मकाउ के निवासी और मुख्य भूमि के 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगर पालिकाओं में रहने वाले विदेशी शामिल नहीं हैं. एनबीएस के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश में नवजात शिशुओं की संख्या 1.062 करोड़ थी, जबकि जन्म दर 7.52 प्रति हजार दर्ज की गई. पिछले वर्ष राष्ट्रीय मृत्यु दर 7.18 प्रति हजार थी, जिससे राष्ट्रीय वृद्धि दर 0.34 प्रति हजार रही.

अर्थव्यवस्था पर दबाव को लेकर विशेषज्ञों ने किया आगाह

हांगकांग से संचालित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि चीन में जल्द ही जनसांख्यिकी मोड़ आ सकता है, जो इसकी बढ़ती आर्थिक वृद्धि के लिए खतरा साबित हो सकता है. ऐसी स्थिति में कार्यबल में लोगों और आश्रित व्यक्तियों (पेंशन और अन्य लाभों के साथ सेवानिवृत्त) के अनुपात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है.

इस महीने की शुरुआत में हेनान प्रांत ने सूचना दी कि वहां नवजात शिशुओं की संख्या 2020 में गिरकर 9,20,000 रही, जो 2019 की तुलना में 23.3 प्रतिशत की गिरावट थी. वहां जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर घटकर 9.24 रह गई थी. हेनान चीन का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रशासनिक क्षेत्र है.

तीन बच्चे पैदा करने के लिए किया जा रहा प्रेरित

चीनी प्रांतों ने जन्म दर में भारी गिरावट को रोकने के मकसद से दंपतियों को तीन बच्चे पैदा करने के प्रति प्रेरित करने के लिए कई सहायक उपायों की घोषणा करना शुरू कर दिया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इससे पहले खबर दी थी कि बीजिंग, सिचुआन और जियांगशी प्रांतों ने कई सहायक उपाय शुरू किए, जिनमें माता-पिता को अधिक छुट्टी देना, मातृत्व अवकाश, विवाह के लिए छुट्टी और पितृत्व अवकाश बढ़ाना शामिल है.

चीन ने 2016 में सभी दंपतियों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी थी. इसने दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति को खत्म कर दिया, जिसे नीति निर्माता वर्तमान जनसांख्यिकीय संकट के लिए दोषी मानते हैं.

ये भी पढ़ें-

UAE में यमन के हूती विद्रोहियों ने अबुधाबी एयरपोर्ट पर किया बड़ा हमला, दो भारतीयों समेत 3 की मौत

Covid 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कल के मुकाबले आज आए कोरोना के कम केस, संक्रमण दर 27.99 फीसदी पर पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget