एक्सप्लोरर

UAE में यमन के हूती विद्रोहियों ने अबुधाबी एयरपोर्ट पर किया बड़ा हमला, दो भारतीयों समेत 3 की मौत

Drone Attack At Abu Dhabi International Airport: अधिकारियों के मुताबिक, अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को दो धमाके हुए. बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया है.

Drone Attack At Abu Dhabi International Airport: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हमले की खबर आ रही है. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बाद अब यूएई पर हमले करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को दो धमाके हुए. दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि छह लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया है. 

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है. संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है. यूएई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह धमाके अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में हुए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं. 

आग ड्रोन में विस्फोट के जरिए लगी हो- अबुधाबी पुलिस 

अबुधाबी पुलिस ने बताया है कि हो सकता है कि तीन तेल टैंकरों में आग और हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्र में मामूली आग ड्रोन में विस्फोट के जरिए लगी हो. स्थानीय मीडिया का कहना है कि सबसे पहले मुसाफ्फा इलाके में 3 तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ. हूती संगठन के नियंत्रण वाली फोर्स के प्रवक्ता याह्या सारी से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट के एक पोस्ट के मुताबिक, हूतियों ने आने वाले घंटों में संयुक्त अरब अमीरात में बड़ा सैन्य अभियान चलाने की योजना बनाई है. 

सऊदी अरब के एयरपोर्ट को बना चुके हैं निशाना

गौरलतब है कि पिछले साल अगस्त 2021 में हूती विद्रोहियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया था. इससे पहले फरवरी 2021 में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया था, जिसके चलते एक नागरिक विमान में आग लग गई थी. हूती विद्रोही पहले भी सऊदी के एयपोर्ट को निशाना बना चुके हैं. हालांकि, ये पहली बार है जब हूतियों ने संयुक्त अरब अमीरात के किसी एयरपोर्ट पर हमला किया है.  

ये भी पढ़ें- 

Watch: उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War Live: ईरान का इजरायल पर मल्टी वॉर हेड मिसाइल से अटैक, जंग में कूदा तुर्किए, नए सुप्रीम लीडर पर भड़के ट्रंप
Live: ईरान का इजरायल पर मल्टी वॉर हेड मिसाइल से अटैक, जंग में कूदा तुर्किए, तेहरान पर भड़के ट्रंप
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्किए, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराई मिसाइल
अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईरान के साथ खुलकर आया रूस, नए सुप्रीम लीडर से बोले पुतिन- हमारा अटूट समर्थन
ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुनाव से खफा ट्रंप, जंग के बीच पुतिन बोले- हमारा अटूट समर्थन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget