एक्सप्लोरर

AI Fraud: मदद करने के लिए दोस्त को भेजे 5 करोड़, शक्ल देख किया था वेरिफाई, पता चला AI टेक्निक से लगा चूना

AI Fraud: AI में डीपफेक का इस्तेमाल कर लोग नकली तस्वीरें और वीडियो को आसली करके दिखाते हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ चीन में एक स्कैमर ने एडवांस डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया.

AI Fraud In China: आज के वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अपने कारनामों से दुनिया को चौंका कर रख दिया है. दुनिया भर के लोग अपनी लाइफ को आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस्तेमाल करने का नया तरीका ढूंढ रहे हैं. हालांकि, आज कल इसका इस्तेमाल फ्रॉड करने के लिए भी किया जा रहा है. हाल ही में चीन के एक व्यक्ति को AI की वजह से 5 करोड़ का चूना लग गया.

चीन के बाओटौ शहर में एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ की ठगी हो गई. पीड़ित व्यक्ति से किसी शख्स ने डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये ठग लिए. ठग ने डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर पीड़िता का दोस्त बन कर 5 करोड़ की मोटी रकम की मांग की. इसके वजह से पीड़ित व्यक्ति ने ठग को अपना दोस्त समझ कर पैसे दे दिए.

दोस्त बनकर की ठगी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में डीपफेक का इस्तेमाल कर लोग नकली तस्वीरें और वीडियो को असली करके दिखाते हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ चीन में एक स्कैमर ने एडवांस डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया और एक व्यक्ति को अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मना लिया. स्कैमर ने AI-पावर्ड फेस-स्वैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया और पीड़ित के करीबी दोस्त बनकर ठग किया.

पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे लगा कि उसके दोस्त को पैसे की सख्त जरूरत है, इसलिए उसने पैसे दे दिए. पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि पीड़ित को इस बात का एहसास तब हुआ जब उसके दोस्त ने असलियत उसके सामने लायी. हालांकि पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्रॉड किए गए अधिकांश पैसों को बरामद कर लिया और बाकी की राशि का पता लगाने के लिए काम कर रही है.

अमेरिका में भी हुआ था ठगी
यह पहली बार नहीं है कि AI का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की मेहनत की कमाई को ठगने के लिए किया गया है. पिछले महीने, एक मामले ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था जिसमें स्कैमर्स ने AI का इस्तेमाल एक किशोरी की आवाज का क्लोन बनाने और उसकी मां से फिरौती मांगने के लिए किया था.

CBS समाचार के मुताबिक यूएस-आधारित समाचार चैनल WKYT की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया कि कैसे एरिजोना की एक महिला जेनिफर डेसेफानो को एक दिन एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और 10 लाख डॉलर ठग लिए.

ये भी पढ़ें:Imran Khan PTI: इमरान खान ने एक महिला की फोटो पोस्ट कर लूटी वाहवाही, तस्वीर निकली फेक, हुए ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget