एक्सप्लोरर

China Ban Apple iPhone: चीन ने आईफोन पर लगाया बैन, किस 'डर' की वजह से लिया फैसला?

China Mobile Ban: चीन ने विदेशी ब्रांड के फोन के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला किया है. चीन को डर है कि विदेशी ब्रांड के फोन के जरिए खुफिया जानकारी लीक हो सकती है.

China Ban Apple Iphone: चीन ने सरकारी एजेंसियों में काम करने वाले अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे एप्पल के आईफोन और अन्य विदेश ब्रांड वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें. सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में इन्हें लाने से भी मना कर दिया गया है. हाल के हफ्तों में अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के सीनियर अधिकारियों ने अपने जूनियर कर्मचारियों को चैट ग्रुप्स और मीटिंग में सरकार के इस आदेश की जानकारी दी है. 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की तरफ से ये कदम तब उठाया गया है, जब वह विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को कम करने और साइबर सिक्योरिटी को बढ़ाने पर जोर दे रहा है. चीन नहीं चाहता है कि विदेशी ब्रांड के डिवाइस के जरिए किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी देश की सीमाओं के बाहर जाए. वह जानकारियों को सीमित करने के लिए काम कर रहा है. चीन को लगता है कि विदेशी ब्रांड के फोन के जरिए जासूसी की जा सकती है. 

चीन से बड़ी कमाई करता है एप्पल

चीनी सरकार के जरिए उठाए गए कदम की वजह से चीन में मौजूद एप्पल समेत विदेशी ब्रांड्स को खासा नुकसान हो सकता है. एप्पल चीन में सबसे ज्यादा पॉपुलर मोबाइल फोन ब्रांड है. चीन एप्पल का सबसे बड़ा मार्केट भी है. कंपनी को होने वाले मुनाफे का 19 फीसदी हिस्सा चीन से ही हासिल होता है. ये स्पष्ट नहीं है कि चीन सरकार के आदेश को कितनी कड़ाई से लागू किया जा रहा है. एप्पल की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है. 

पहले से भी लागू हैं प्रतिबंध

चीन ने कुछ खास सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के लिए पहले से ही आईफोन इस्तेमाल करने पर बैन लगाया हुआ है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि नए आदेश के तहत प्रतिबंध का दायरा बढ़ा दिया गया है. माना जा रहा है कि इस बार प्रतिबंध कड़ाई से लागू होंगे. चीनी सरकार का नया आदेश चीन और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी को दिखा रहा है. टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को लेकर अमेरिका और चीन लगातार एक-दूसरे पर प्रतिबंध लगाते रहे हैं.

दरअसल, अमेरिका ने हाल ही में हुआवेई पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. साथ ही अमेरिकी अधिकारियों को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को इस्तेमाल करने से मना किया है. माना जा रहा है कि चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में नया फरमान जारी किया है. दोनों ही मुल्कों को डाटा लीक होने का डर सताए रहता है. अमेरिका चीन पर लंबे समय से जासूसी का आरोप लगा चुका है. हालांकि, चीन अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा है. 

यह भी पढ़ें: चीन के आगे कहां टिकती है ताइवान की सेना, जंग हुई तो किसे मिलेगी जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - 'आप बेईमान हैं या फिर मूर्ख....'
न्यूज एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गए ट्रंप, इंटरव्यू बीच में छोड़ा, बोले - आप बेईमान हैं या फिर...
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग
Embed widget