एक्सप्लोरर

तेजी के साथ बढ़ रही है कनाडा की आबादी, टूटा 66 वर्षों का रिकॉर्ड, भारतीयों की संख्या सबसे अधिक

Canada Population News:कनाडा में भारत के लोगों की तादात तेजी के साथ बढ़ रही है.इसके साथ ही वहां दूसरे देशों से बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने के कारण जनसंख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है.  

Canada Population: कनाडा की आबादी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है. जिनमें भारतीयों का योगदान सबसे ज्यादा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में साल के पहले नौ महीनों में दूसरे देशों से बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने के कारण जनसंख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है.  

देश की डेटा एजेंसी स्टैटिस्टिक्स कनाडा या स्टेटकैन के नए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जुलाई से 1 अक्टूबर तक कनाडा की जनसंख्या में 430,635 लोगों की वृद्धि हुई. इस तरह इसमें एक जुलाई से  देश की आबादी में कुल 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, 1957 की दूसरी तिमाही में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि के बाद से यह किसी भी तिमाही में सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर है. तब  कनाडा की जनसंख्या में 198,000 लोगों की वृद्धि हुई थी.

कनाडा ने जताई चिंता 

रिपोर्ट में जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारक ‘अंतरराष्ट्रीय आव्रजन’ को बताया गया है.दावा किया गया है कि हाल के दिनों में रिकॉर्ड संख्या में दूसरे देशों से पढ़ाई करने वाले छात्र और वर्क परमिट पर लोग आये हैं, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में आने वालों में सबसे अधिक संख्या भारतीय लोगों की है. हालांकि किन-किन देशों से कितने प्रवासी आए हैं, इसके आंकड़े उपलब्ध नहीं कराये गये है.

कनाडा में 5 फीसदी भारतीय 

रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलहाल कनाडा की जनसंख्या साढ़े चार करोड़ से अधिक हो गई हैं. बता दें कि इससे पहले 2011 में कनाडा में हुई जनगणना के अनुसार, देश की जनसंख्या 3.63 करोड़ थी. इसी साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 के बाद से कनाडा की आबादी में करीब 5 लाख भारतीय जुड़े हैं. 2011 में जनगणना के वक्त कनाडा में भारतीय मूल के 18 लाख लोग थे. कनाडा में लगातार बढ़ रही तादाद के कारण वहां भारतीयों की आवाज बुलंद होती जा रही है. अब देश की कुल आबादी में उनकी भागीदारी 5 फीसदी हो गई है, जो साल 2011 में करीब 4 फीसदी थी. 

ये भी पढ़ें: US President Election: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने अयोग्य ठहराते हुए जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक
डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक
जल्द लौटेगा अलनीनो.. दुनिया में फिर बढ़ेगा तापमान, UN की चेतावनी; क्या मचेगी भारी तबाही?
जल्द लौटेगा अलनीनो.. दुनिया में फिर बढ़ेगा तापमान, UN की चेतावनी; क्या मचेगी भारी तबाही?

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget