एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को बदनाम करने के चक्कर में ट्रूडो की हुई किरकिरी, अपने ही अधिकारियों को कहा ‘अपराधी’

Canadian Media Report on Indian PM: कनाडाई अखबार ने भारतीय प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और एनएसए पर हत्या की जानकारी होने का आरोप लगाया था. जिसके जवाब में भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी.

India-Canada Relations : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की परेशानी खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रही है. आए दिए ट्रूडो को किसी न किसी बात को लेकर कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है. ट्रूडो के साथ ऐसा ही कुछ फिर से हुआ कि उन्हें अपनी ही सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों को अपराधी कहना पड़ गया.

दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठी जानकारी लीक करने के मामले में जस्टिन ट्रूडो की खूब किरकिरी हुई है. कनाडा के एक प्रमुख अखबार ग्लोब एंड मेल ने एक रिपोर्ट छापी, जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बारे में पहले से जानकारी थी. इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भी इस योजना के बारे में जानकारी थी. ग्लोब एंड मेल अखबार ने इस रिपोर्ट को कनाडाई सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित किया था. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रूडो ने अपने ही अधिकारियों को ‘अपराधी’ बताया है.

भारत ने इस रिपोर्ट पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

ग्लोब एंड मेल की ओर से इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे बदनाम करने का अभियान बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, “इस तरह के बदनाम करने वाले कैंपेन हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं.”

कनाडाई राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने क्या कहा?

इसके बाद कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने इस प्रकाशित रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया. एजेंसी ने एक बयाने में कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निज्जर हत्याकांड के बारे में जानकारी होने को लेकर कुछ भी नहीं बताया है और न हीं एजेंसी के पास इसे लेकर कोई सबूत है.”

रिपोर्ट प्रकाशित होने पर ट्रूडो सरकार की हुई किरकिरी

भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ इस रिपोर्ट को लेकर कनाडा में पीएम जस्टिन ट्रूडो की खूब किरकिरी हो रही है. कनाडा के प्रमुख न्यूज आउटनेट सीपीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रूडो से ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट और कनाडाई सुरक्षा एजेंसी की ओर से किए गए खंडन को लेकर सवाल करते हुए पूछा कि क्या कनाडा सरकार इस विषय में कोई जांच करेगी या नहीं? कोई एजेंसी कैसे इस तरह के दावे कर सकती है और कैसे कोई मेनस्ट्रीम मीडिया बिना सबूत के ऐसे रिपोर्ट को प्रकाशित कर सकती है?

जस्टिन ट्रूडो ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हमने देखा कि अपराधी मीडिया को शीर्ष गोपनीय जानकारी लीक कर रहे हैं और मीडिया लगातार गलत स्टोरी छाप रहे हैं.” उन्होंने कहा, “अपराधियों का मीडिया को जानकारी लीक करना अविश्वसनीय है.”

यह भी पढ़ेंः India-Canada Relations: जस्टिन ट्रूडो का एक और यू-टर्न! कनाडा ने वापस लिया भारत आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget