एक्सप्लोरर

'हम अमेरिकी नहीं', PM पद से इस्तीफा देते ही जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया जवाब

25 Percent Tariff on Canada : डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सुझाव दिया था कि जब तक ओटावा की सीमा सुरक्षा मजबूत नहीं होती, तब तक कनाडाई आयातों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाए.

Justin Trudeau responds to Donald Trump : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी को फिर से खारिज कर दिया जिसमें ट्रंप ने यह सुझाव दिया था कि कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है. जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप की इन टिप्पणियों को ध्यान भटकाने वाली रणनीति बताई.

CNN को दिए एक इंटरव्यू में जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "ऐसा नहीं होने वाला है. कनाडा के लोग अपने कनाडाई होने पर बेहद गर्व करते है. हम खुद को सबसे आसानी से इस तरह से परिभाषित करते हैं कि हम अमेरिकी नहीं हैं." उन्होंने आगे कहा, "डोनाल्ड ट्रंप एक कुशल नेगोशिएटर हैं, मुझे लगता है कि वो लोगों का ध्यान इस बातचीत से भटकाना चाह रहे हैं. "

कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का दिया था सुझाव

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सुझाव दिया था कि जब तक कनाडा ओटावा की सीमा सुरक्षा को मजबूत नहीं करता, तब तक कनाडा से होने वाले सभी आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए. इस पर जस्टिन ट्रूडो ने चेतावनी दी कि इस कदम से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा. ट्रूडो ने कहा, “अगर टैरिफ में बढ़ोत्तरी होती है तो इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ेगा.”

ट्रूडो ने कहा, "यदि अमेरिका टैरिफ में बढ़ोत्तरी करता है तो कनाडा से अमेरिका जाने वाला तेल, गैस, बिजली, स्टील, एल्युमीनियम, लकड़ी, कंक्रीट और अन्य सभी चीजें अचानक बहुत अधिक महंगे हो जाएंगे."

ट्रूडो ने 2018 के ट्रेड डिस्प्यूट का किया जिक्र

इस दौरान जस्टिन ट्रूडो ने 2018 में ट्रेड डिस्प्यूट के दौरान लगाए गए प्रति-शुल्क का भी जिक्र किया. जो हेंज केचप, ताश के पत्ते, बॉर्बन और हार्ले-डेविडसन बाइक जैसे अमेरिकी सामानों पर लगाए गए थे. ट्रूडो ने कहा, "हम ऐसा नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे कनाडा के लोगों के लिए कीमतें बढ़ जाएंगी और इससे हमारे सबसे करीबी व्यापारिक पार्टनर को नुकसान पहुंचेगा." 

जस्टिन ट्रूडो ने इस सप्ताह के शुरुआत में ही ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि इस बात की कोई संभावना नहीं है. कनाडा कभी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा.

यह भी पढ़ेंः कनाडा के नए PM की रेस हुई महंगी, पार्टी ने रखी 3 करोड़ की एंट्री फीस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget