एक्सप्लोरर

Canada Gold Heist: कनाडा में एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Canada News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने से भरे कंटेनर की चोरी को कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है. पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई.

Canada Airport Gold Heist: दुनिया में हर रोज चोरी की कई घटनाएं होती हैं. कभी किसी के घर में, तो कभी दुकान में, कभी बैंकों में चोरी की घटनाओं के बारे में सुनना को मिलता रहता है, लेकिन कनाडा से चोरी की बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने से भरा कंटेनर (Canada Gold Container) गायब हो गया. ये सोना एक एयरपोर्ट से दूसरे तक आया, लेकिन इसके बाद कहां गायब हो गया इस बारे में किसी को पता नहीं चला. इस कंटेनर में करीब 121 करोड़ रुपये का सोना था. 

चोरी की ये चौंकाने वाली घटना कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. जहां 17 अप्रैल की शाम ये कंटेनर पहुंचा. इसमें सोने के साथ-साथ दूसरे कीमती सामान भी थे. 20 अप्रैल को पता चला कि ये कंटेनर चोरी हो गया है. कनाडा पुलिस ने गुरुवार शाम को कहा था कि सोमवार को एक विमान से कंटेनर उतारे जाने के बाद चोरी हो गया. इसमें सोना और अन्य सामान था. 

पुलिस कर रही कंटेनर की तलाश

पुलिस फिलहाल इस कंटेनर को ढूंढ रही है. इसे कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी में से एक बताया जा रहा है. पुलिस अधिकारी स्टीफन डुइवेस्टेन ने कहा कि एक विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा. सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, विमान को उतार दिया गया और माल को विमान से होल्डिंग कार्गो सुविधा में ले जाया गया था. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कार्गो किस कंपनी का था, कौन सी एयरलाइन से लाया गया और इसका वजन कितना था, ये जानकारी देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच पूरी होने तक ये सब जानकारी नहीं दे सकते. 

पहले भी कनाडा में हुई ऐसी चोरी

ये पहली बार नहीं है जब टोरंटो-क्षेत्रीय हवाई अड्डे ने सोने की चोरी के लिए सुर्खियां बटोरी हैं. इससे पहले सितंबर 1952 में यहां सोने की चोरी हुई थी. तब एक विमान टोरंटो से मॉन्ट्रियल में पहुंचा था. प्लेन की लैंडिंग के बाद पता चला था कि इस फ्लाइट में मौजूद सोने के 10 डिब्बों में से 4 चोरी हो गए. चोरी हुए सोने की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई गई थी. उस समय ये कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी थी. ये चोरी कैसे हुई, अब तक इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई और ये घटना रहस्य बनी रही. 

ये भी पढ़ें- 

Japan: जापान में सेना अलर्ट मोड पर, नॉर्थ कोरिया की मिसाइल को मार गिराने के लिए तैयार रहने का मिला आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget