एक्सप्लोरर

Japan: जापान में सेना अलर्ट मोड पर, नॉर्थ कोरिया की मिसाइल को मार गिराने के लिए तैयार रहने का मिला आदेश

Japan Orders Military: जापान के मंत्री यासुकाजू हमाडा ने सेल्फ डिफेंस फोर्सेस से कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने के आदेश मिल सकते हैं, ऐसे में हमें तैयार रहने की जरूरत है. 

Japan: जापान और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नॉर्थ कोरिया इस हफ्ते अपना पहला जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है. ऐसे में जापान ने शनिवार को अपनी सेना को उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने की तैयारी करने का आदेश दिया है. 

गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने अधिकारियों को अपने पहले स्पाई सेटेलाइट को लॉन्च करने का आदेश दिया है. नॉर्थ कोरिया ने इसे देश की सैन्य क्षमता को बढ़ाने और अमेरिका, साउथ कोरिया से होने वाले खतरे से निपटने के लिए जरूरी बताया है. शनिवार को जापान के मंत्री यासुकाजू हमाडा ने सेल्फ डिफेंस फोर्सेस  हुए कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने के आदेश मिल सकते हैं, ऐसे में हमें तैयार रहने की जरूरत है. 

नॉर्थ कोरिया की मिसाइल को ध्वस्त करेगा जापान 

सेल्फ डिफेंस फोर्सेस को आदेश देते हुए जापान के मंत्री ने कहा कि मिसाइल के गिरने से पहले उसे हवा में खत्म करने के लिए तैयार रहना होगा. इस दौरान हमाडा ने सैनिकों को बैलिस्टिक मिसाइल गिरने की स्थिति में नुकसान कम हो, इसके लिए आवश्यक उपायों को लागू करने का निर्देश दिया. 

नियमों के खिलाफ जाकर मिसाइल लॉन्च कर चुका है नॉर्थ कोरिया 

बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त करने के लिए उन्होंने ओकिनोवा में अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम पैट्रियट, और एजिस डिस्ट्रोयर भी तैनात किए जाने का निर्देश दिया. जापान टाइम्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया कई बार नियमों के खिलाफ जाकर सैटेलाइट और मिसाइल लॉन्च कर चुका है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2012 और 2016 में, उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था, जिसे  किम जोंग उन ने सैटेलाइट लॉन्चिंग का नाम दिया था. तब भी दोनों मिसाइलों ने जापान के ओकिनावा क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी थी. 

जापानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्रालय ने 2012 में भी इसी तरह की तैयारी के आदेश जारी किए थे. हालांकि तब  नॉर्थ कोरिया ने लॉन्च करने की डेट को सार्वजनिक नहीं किया था. किम जोंग उन ने तब कहा था कि सैटेलाइट को योजनाबद्ध तिथि पर भेजा जाएगा. इससे पहले बीते मंगलवार को जापान में G7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में उत्तर कोरिया से कहा था कि पहले ही नॉर्थ कोरिया ने इस साथ कई मिसाइल परीक्षण किए हैं. ऐसे में अब किसी तरह के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से परहेज करे.

ये भी पढ़ें: Heatwave in Asia: भीषण गर्मी को देखते हुए थाईलैंड में सरकार ने किया अलर्ट जारी, घर से बाहर नहीं निकलने की दी गई सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget