एक्सप्लोरर

'कनाडा और मेक्सिको को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की ये मांग?

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अमेरिकी सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की इस टिप्पणी का खंडन किया कि शुल्क से अमेरिका को नुकसान होगा और आम वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे आम लोगों पर दबाव बढ़ेगा.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (8 दिसंबर, 2024) को दावा किया कि अमेरिका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको को क्रमश: 100 अरब डॉलर और 300 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहा है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इन दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए.

ट्रंप (78) ने धमकी दी है कि अगर कनाडा और मैक्सिको ने अपने अपने क्षेत्रों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को नहीं रोका तो वह दोनों देशों पर भारी शुल्क लगा देंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एनबीसी न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, 'हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं. हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं. हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए. हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बन जाना चाहिए.'

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद रविवार के ‘टॉक शो’ में ट्रंप का यह पहला साक्षात्कार था. उन्होंने कहा, 'हम मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं, हम कनाडा को सब्सिडी दे रहे हैं और हम दुनिया भर के कई देशों को सब्सिडी दे रहे हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को समान, तीव्र और निष्पक्ष अवसर मिले.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अमेरिकी सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की इस टिप्पणी का खंडन किया कि शुल्क से अमेरिका को नुकसान होगा और आम वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे आम लोगों पर दबाव बढ़ेगा.

उन्होंने कहा, 'इसका अमेरिकियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने हमारे लिए एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाई. अगर हमें युद्ध एवं अन्य चीजों के साथ शुल्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो मैं युद्ध का जवाब शुल्क (कर) से देना चाहूंगा. मैं यही कहूंगा कि आप लोग लड़ना चाहते हैं, तो अच्छी बात है आप लड़िए. लेकिन, आप दोनों ही अमेरिका को 100 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करेंगे. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो शुल्क के कई उद्देश्य हैं. मैं यह नहीं कहता कि आप उनका पागलों की तरह इस्तेमाल करें. मैं कहता हूं कि उनका सही तरीके से इस्तेमाल करें.'

उन्होंने कहा, 'इससे देश को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे इस देश को पैसे मिलेंगे. हमें कभी भी पूरी ताकत से काम करने का मौका नहीं मिला क्योंकि हमने इससे पूर्व कोविड-19 महामारी से जंग लड़ी. हमने इसे बहुत अच्छे से, सफलतापूर्वक निपटाया. जब मैंने सत्ता की बागडोर जो बाइडन (निवर्तमान राष्ट्रपति) को सौंपी थी, तो शेयर बाजार कोविड-19 महामारी के आने से ठीक पहले की तुलना में अधिक था. शुल्क (कर), अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि अर्थशास्त्र के बाहर अन्य चीजों को प्राप्त करने के लिए भी एक बहुत शक्तिशाली उपकरण है.'

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पूछा गया था, 'क्या आप ये शुल्क लगाने जा रहे हैं या यह सिर्फ बातचीत की रणनीति है?' ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको एक उदाहरण देता हूं. कनाडा और विशेष रूप से मैक्सिको से हमारे देश में लाखों लोग आ रहे हैं. मैंने दोनों (कनाडा और मैक्सिको के नेताओं) से बात की. मैंने जस्टिन ट्रूडो से बात की. वह फोन पर बात होने के लगभग 15 सेकंड के भीतर ही ‘मार-ए-लागो’ (ट्रंप के स्वामित्व वाला निजी क्लब) के लिए रवाना हो गए. वह मार-ए-लागो में थे. हम रात्रिभोजन कर रहे थे और इस बारे में बात कर रहे थे.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने मैक्सिको के राष्ट्रपति और जस्टिन ट्रूडो से कहा, अगर यह नहीं रुका तो मैं आपके देश पर लगभग 25 प्रतिशत शुल्क लगाऊंगा.'

यह भी पढ़ें:-
'भारत के खिलाफ जिहाद, असलहा, RDX....', PAK एक्सपर्ट का दावा इंडिया के खिलाफ यूनुस सरकार रच रही बड़ी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget