एक्सप्लोरर

Lottery: दादा के कहने पर 18 साल की लड़की ने खरीदा लॉटरी टिकट, अचानक जीत लिए 2.9 अरब रुपये

Viral News: कनाडा में रहने वाली 18 साल की जूलियट लैमॉर ने दादा के कहने पर लॉटरी का एक टिकट खरीदा था. कुछ समय बाद पता चला कि अरबों रुपये का जैकपॉट लग गया. उन्हें काफी देर तक इस पर भरोसा नहीं हुआ.

Lottery Jackpot: हर इंसान चाहता है कि कुछ ऐसा चमत्कार हो जाए जिससे रातों रात उसकी लॉटरी लग जाए और वह करोड़पति बन जाए. इस सपने को लेकर दुनिया में लाखों लोग लॉटरी टिकट खरीदते हैं, लेकिन हर किसी का जैकपॉट नहीं लगता. पर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें उम्मीद नहीं होती लेकिन उनका जैकपॉट लग जाता है. ऐसा ही कुछ कनाडा की 18 साल की एक लड़की के साथ हुआ.

इस लड़की ने सिर्फ सीखने के लिए पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार में उसका जैकपॉट लग गया. वह एक मिनट में अरबपति बन गई. लड़की ने अपने जन्मदिन पर यह टिकट खरीदा था. रुपये जीतने के साथ ही उसने सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी लॉटरी जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है.

दादा ने जन्मदिन पर लॉटरी टिकट लेने का दिया सुझाव 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में रहने वाली 18 साल की जूलियट लैमॉर के दादा ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्हें लॉटरी टिकट खरीदने का सुझाव दिया था. दादा की बात को मानते हुए लैमॉर मस्तीस में एक लॉटरी का टिकट खरीदने दुकान पर पहुंच गईं. वहां उन्हेंो पता नहीं चल रहा था कि कौन से नंबर का टिकट लें. इसके बाद उन्हों ने अपने पापा को कॉल किया. पापा ने बताया कि LOTTO 6-49 क्विक पिक खरीद लो. पापा की बात मानते हुए जूलियट ने वही टिकट खरीद लिया.

टिकट खरीदकर भूल गईं, ऑफिस वालों की बातें सुन आई याद

जूलियट लैमॉर ने बताया कि टिकट खरीदने के बाद वह भूल गई थीं. एक दिन उनके ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोग लॉटरी टिकट रिजल्ट को लेकर चर्चा कर रहे थे. तब भी उनका ध्यान इस पर नहीं गया. फिर उन्होंने एक न्यूरजपेपर में खबर देखी, जिसमें लॉटरी जैकपॉट की बात थी और बताया गया था कि जिसका जैकपॉट लगा है वह टिकट सॉल्ट स्टे मैरी में रहने वाले को बेचा गया था. इसके बाद उन्हें ध्यान आया कि उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीदा था. फिर उनको लगा कि हो सकता है यह मेरा ही न हो.

जब रिजल्ट देखा तो खुद भी हुईं दंग, नहीं हो रहा था भरोसा 

उन्होंने इसके बाद ऑफिस में अपना टिकट चेक किया. जब ऐप पर रिजल्ट देखा तो कुछ पल के लिए दंग रह गईं. दरअसल, वह जैकपॉट उन्हीं का लगा था और वह भरोसा नहीं कर पा रहीं थीं कि उन्होंने 48 मिलियन कनेडियन डॉलर यानी करीब 2.9 अरब रुपये जीत लिए हैं. वह देखते ही देखते अरबपति बन चुकी थीं.

जूलियट बताती हैं, “उनके जीतने की खबर जब ऑफिस में फैली तो साथ काम करने वाले भी खुशी में चिल्लाने लगे. वहीं, उनके बॉस को जब यह जानकारी हुई कि उन्होंने इतने रुपये जीत लिए हैं तो वह मेरे पास आए और कहा कि जल्दी् घर जाना चाहो तो जा सकती हो. पर मेरी मां ने फोन पर कहा कि काम पूरा करके आना. जूलियट कहती हैं कि वह इन रुपयों से पढ़ाई पूरी करेगी और एक दिन डॉक्टऔर बनेंगी. कुछ पैसे वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने और घूमने पर खर्च करेंगी.” 

ये भी पढ़ें

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान सैन्य बजट कम कर दे तो सुधर सकते हैं आर्थिक हालात! सिंध में होने जा रहा सेमिनार, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget