एक्सप्लोरर

कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग के लिए बच्चों का लिंग बताने वाला यंत्र जिम्मेदार, अग्नि सुरक्षा विभाग का दावा

अग्नि सुरक्षा विभाग के कैप्टन बेनेट मिलॉय ने बताया कि परिवार खेत में पहुंचा और वहां यंत्र को उछाला. इससे घास के चार फीट ऊंचे ढेर में आग लग गई.

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग के लिए बच्चों का लिंग बताने के यंत्र को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. आग ने भारी तबाही मचायी है और हजारों एकड़ जमीन इसकी चपेट में आ चुकी है. यह आग शनिवार सुबह एल रैंच डोरैडो पार्क से शुरू हुई थी.

कैलिफोर्निया के वन्य एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के कैप्टन बेनेट मिलॉय ने बताया कि एक दम्पति, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में जानना चाहा था कि वह लड़का होगा या लड़की. इस दम्पति ने इसकी जानकारी देने के लिए यह स्थान चुना था. दम्पति अपने बच्चों, दोस्त और रिश्तेदारों साथ यहां पहुंचा था.

यंत्र उछालने से घास के चार फीट ऊंचे ढेर में लग गई आग मिलॉय ने बताया कि परिवार खेत में पहुंचा और वहां यंत्र को उछाला. इससे घास के चार फीट ऊंचे ढेर में आग लग गई. अधिक तापमान, कम आर्द्रता, शुष्क वनस्पति और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई. टोही वीडियो में दम्पत्ति पानी की बोतल से आग बुझाता दिख रहा हैं लेकिन ऐसा कर पाने में असमर्थ रहने पर उन्होंने आपात नंबर 911 पर फोन किया.

मिलॉय ने कहा, "आप पानी की बोतल से आग नहीं बुझा सकते. आग लगने के बाद उसे रोकना आसान नहीं होता." मिलॉय ने बताया कि दकमल कर्मी कुछ मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और घबराए दम्पत्ति ने उन्हें घटना के बारे में बताया. उन्होंने जांच के लिए मौके पर ली गई तस्वीरें और वीडियो भी कर्मियों को दी.

अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं और आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 14 हजार सदस्य संघर्ष कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जापान की अर्थव्यवस्था पर पड़ा कोरोना का असर, दूसरी तिमाही में जीडीपी -28.1% हुई WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, भविष्य के लिए भी तैयार रहे दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget