एक्सप्लोरर

WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, भविष्य के लिए भी तैयार रहे दुनिया

दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 9 लाख के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 1 लाख 96 हजार नए मामले सामने आए हैं और 3 हजार 708 लोगों की जान चली गई है.

जिनेवा: कोरोना वायरस आखिरी महामारी नहीं है, दुनिया को आगे भी इस तरह की किसी दूसरी महामारी का आगे सामना करना पड़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा कि दुनियाभर के देशों को भविष्य में आने वाली महामारी के लिए लेकर तैयार रहना होगा. साथ ही टेड्रेस ने सभी देशों से महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में निवेश करने की सलाह भी दी है.

टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा, "ये आखिरी महामारी नहीं है. महामारी जीवन का एक हिस्सा है. लेकिन भविष्य में आने वाली महामारी के लिए हम सबको तैयार रहना होगा."

दुनियाभर में पौने 3 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित दुनियाभर में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन महामारी का प्रकोप काफी देशों में नियंत्रण होता दिख रहा है. पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 9 लाख के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 1 लाख 96 हजार नए मामले सामने आए हैं और 3 हजार 708 लोगों की जान चली गई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 75 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8 लाख 96 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 96 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भारत में बीते 7 दिन से लगातार एक हजार से ज्यादा मौतें कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 75,809 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है. ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रूस में आम जनता को मिला कोरोना वैक्सीन का पहला बैच, भारत समेत पांच देशों में होगा क्लीनिकल ट्रायल अमेरिका-ब्राजील में कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, कल नए मामलों में 38% केस भारत में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget