एक्सप्लोरर

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के बाद दो बसें नदी में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, 50 से अधिक लापता

Nepal Bus Accident: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से दो बसें नदी में गिर गई हैं. हादसे में 7 भारतीय नागरिकों और एक चालक की मौत हुई है. 

Nepal Bus Accident: नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद बड़ा हादसा हुआ है. उफनाई नदी की चपेट में आने से सवारी से भरी दो बसें बह गई हैं, हादसे में 50 से अधिक यात्री लापता हो गए हैं. काठमांडू न्यूज के मुताबिक, दोनों बसों में ड्राइवर समेत 63 यात्री सवार थे. दोनों बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर उफनाई त्रिशूली नदी में भूस्खलन की वजह से बह गईं. चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने हादसे की पुष्टि की है.

हादसे में 7 भारतीय नागरिकों और एक बस चालक की मौत हुई है, जबकि 2 लोगों ने बस से कूद कर जान बचाई है. मुख्य जिला अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने भूस्खलन के मलबे को हटाना शुरू कर दिया है. देश के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल 'प्रचंड' ने त्रिशूली नदी में हुए हादसे पर दुख जताते हुए युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने नदी में बहे लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हुई. हादसे वाले इलाके में काफी तेज बारिश हो रही है. आलम यह है कि नेपाल से छोड़े गए पानी का असर भारत के कुछ जिलों में भी पड़ा है.

बारिश से 90 लोगों की हुई मौत
भारी बारिश की वजह से काठमांडू से भरतपुर की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. नेपाल में इस बार भारी मानसूनी बारिश की वजह से कम से कम 62 लोगों की मौत हो चुकी है. अगर इस हादसे में मौत की पुष्टि होती है तो मरने वालों का आंकड़ा दोगुना हो सकता है. इसके साथ ही बारिश में हुए हादसों से कम से कम 90 लोग घायल हैं और बस हादसे के अलावा अन्य 7 लोग भी लापता हैं. 

नेपाल में बारिश का भारत में असर
भारी बारिश की वजह से नेपाल में प्रॉपर्टी को भी काफी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से नेपाल में 121 घर गिर गए हैं. अभी तक एक हजार से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. नेपाल में हुई बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत समेत कई जिलों में देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिले भी नेपाल में हुई बारिश के चपेट में आ गए हैं. 

यह भी पढ़ेंः US Presidential Election 2024 : चुनाव से पहले बाइडेन के बयान से बवाल, यूक्रेनी राष्ट्रपति को पुतिन और कमला हैरिस को बताया ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget