एक्सप्लोरर

दुर्घटना में बाल-बाल बचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, काफिले की ओर एक प्रदर्शनकारी के दौड़ने से हुआ हादसा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब एक प्रदर्शनकारी उनके काफिले की ओर अचानक दौड़ पड़ा. जिससे वाहन अचानक रुक गए. अचानक रुकने के कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई.

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार बुधवार को लंदन में संसद के बाहर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब एक प्रदर्शनकारी उनके काफिले की ओर अचानक दौड़ पड़ा. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की कि उनके सुरक्षा काफिले में शामिल कारें पार्लियामेंट स्क्वायर के पास टकरा गईं.

पुलिस ने एक बयान में कहा, "पुलिस के कुछ वाहन सुरक्षा काफिले का हिस्सा थे. एक व्यक्ति सड़क पर वाहन के पास आ गया, जिससे वाहन अचानक रुक गए. अचानक रुकने के कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई."

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह घटना 55 वर्षीय जॉनसन के साप्ताहिक ‘प्रधानमंत्री के सवाल (पीएमक्यू) सत्र’ कार्यक्रम के पश्चात हाउस ऑफ कॉमन्स से निकलने के तुरंत बाद हुई. घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई हैं.

प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक ने उनकी सिल्वर जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जब उनके चालक ने काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर ब्रेक लगाया. टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई.

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, "मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब पता चल रहा है कि क्या हुआ. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है." कुर्द कार्यकर्ता माने जाने वाले उस प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें:

सरकार का फैसला- चीनी संचार उपकरणों पर लगेगी रोक, सभी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को चीनी इक्विपमेंट हटाने का निर्देश

चीन के खिलाफ 'सुपर एक्शन' की तैयारी कर रहा भारत, देखिए ये रिपोर्ट | Master Stroke 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget