एक्सप्लोरर

एक और बोइंग ड्रीमलाइनर बाल-बाल बचा? ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को बीच आसमान से लौटाना पड़ा वापस

Boeing 787-8 Dreamliner: यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में एयर इंडिया का एक बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

Boeing 787-8 Dreamliner: ब्रिटिश एयरवेज की चेन्नई जाने वाली बोइंग ड्रीमलाइनर विमान को रविवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसे बीच रास्ते से ही वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट लौटना पड़ा. एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से विमान से बाहर निकल गए.

एहतियात के तौर पर लौटाया गया विमान
ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि तकनीकी समस्या की सूचना मिलने के बाद विमान को मानक एहतियात उपायों के तहत वापस लाया गया. हालांकि, एयरलाइन ने यह जानकारी नहीं दी कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, विमान कितने समय तक हवा में रहा, या रवाना होने का सही समय क्या था.

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान BA35, जो बोइंग 787-8 विमान से संचालित हो रही थी, स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे लंदन से रवाना हुई थी और इसे तड़के 3:30 बजे चेन्नई पहुंचना था. विमान लगभग दो घंटे हवा में रहा, इसके बाद वह वापस लंदन लौट आया.

अहमदाबाद हादसे के कुछ दिन बाद नया मामला
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में एयर इंडिया का एक बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस घटना में भी विमान के तकनीकी पहलुओं पर जांच जारी है. ऐसे में ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान का लौटाया जाना एक बार फिर विमान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है.

लुफ्थांसा की फ्लाइट को भी लौटना पड़ा वापस
इस बीच, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को भी बीच रास्ते से ही वापस भेजना पड़ा. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक संदेश मिला कि यह विमान अपने मूल स्थान फ्रैंकफर्ट वापस लौट रहा है. फ्लाइटअवेयर वेबसाइट के अनुसार यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर था, जो रविवार दोपहर 2:15 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना हुआ था और उसे सोमवार रात 1:20 बजे हैदराबाद पहुंचना था. हैदराबाद एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया. अधिकारी के अनुसार, जब विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाया था, तभी बम की धमकी मिलने की सूचना मिली थी. सुरक्षा के लिहाज से विमान को फ्रैंकफर्ट वापस लौटाना ही सही समझा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
अमेरिका ने ईरान पर फिर बरसाई बारूद, ऑपरेशन का वीडियो आया सामने; मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस तक धुआं-धुआं
अमेरिका ने ईरान पर फिर बरसाई बारूद, ऑपरेशन का वीडियो आया सामने; मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस तक धुआं-धुआं
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget