एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: ब्रिटेन की महारानी ने किया राष्ट्र को संबोधित, कहा- हम होंगे कामयाब

कोरोना वायरस से जूझ रहें ब्रिटेन का हाल बेहाल है. ऐसे में इस मुश्किल वक्त से गुजर रहे लोगों को हिम्मत देने के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने राष्ट्र को संबोधित किया. लोगों से कहा कि जल्द ही हम इस मुश्किल समय से बाहर निकलेंगे. महारानी ने लोगों को एकजुट हो कर रहने को कहते हुए कहा "हम होंगे कामयाब"

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-अनुशासन और संकल्प से लोग इस वायरस से जीतेंगे और देश में अच्छे दिनों की वापसी होगी. ब्रिटेन में अब तक इस वायरस से करीब पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 70,000 के पार जा चुका है. ब्रिटेन शाही परिवार की 93 साल की महारानी और 54 सदस्यों वाले राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख ने कहा कि वह इस ‘उथल-पुथल के समय’ में दुनिया के दुख, पीड़ा और आर्थिक कठिनाइयों को समझ सकती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी दुनिया इस समान प्रयास के लिए एकजुट हो रही है.
इस सप्ताह की शुरुआत में विंडसर प्लेस में चार मिनट का यह भाषण रिकॉर्ड किया गया था. रविवार को प्रसारित इस भाषण में महारानी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने किस तरह से इस चुनौती से पार किया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ऐसे समय में आपसे मुखातिब हूं जिसके बारे में मुझे पता है कि यह काफी मुश्किलों भरा दौर है. हमारे देश में यह उथल-पुथल का समय है- जो कुछ लोगों की जिंदगियों में दुख लेकर आया, कुछ लोगों की जिंदगियों में वित्तीय दिक्कतें लेकर आया और हमारे रोजमर्रा के जीवन में ढेर सारा बदलाव लाया.’’ महारानी ने लोगों का एकजुट होने की आह्वान करते हुए कहा, ‘’ हम होंगे कामयाब।’’ महारानी के बेटे और वारिस प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और एक सप्ताह तक अलग रहने के बाद वह बाहर आ चुके हैं. ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को ब्रिटेन में 621 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 4,934 तक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़े.

कोरोना वायरस से जूझ रहे फ्रांस की नई मुसीबत, मरीजों को सम्मानजनक मौत देने का भी संघर्ष

कोरोना वायरस: अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, फिलहाल हालत स्थिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget