एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से जूझ रहे फ्रांस की नई मुसीबत, मरीजों को सम्मानजनक मौत देने का भी संघर्ष

दर्द को कम करने वाली दवा और वेंटिलेटर की कमी है. जिसके चलते वहां के डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित सम्मानजनक मौत भी नहीं पा रहे हैं.

पेरिस: कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित फ्रांस में गंभीर हालत में भर्ती मरीज हैं. जिनके जिंदा रहने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है. अपनी हर सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके इस कठिन समय में दर्द को कम करने वाली दवा और वेंटिलेटर की कमी के चलते चिकित्सक उन्हें सम्मानजनक मौत देने में भी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.

फ्रांस में जैसे-जैसे कोरोना वायरस की महामारी विकराल हो रही चिकित्साकर्मी उन अनुभवों को शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कैसे किसी मरीज को आईसीयू का बैड देना है या नहीं इसका कठोर फैसला किया. फ्रांसीसी जेरोन्टोलॉजी और जेरियाट्रिक्स सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर ओलिवियर गुएरी ने बताया, "कुछ मरीजों के लिए ऐसा इलाज बेकार और क्रूर होता है. आईसीयू में इलाज कर रही टीम को यह फैसला करना होता है कि किसे बचाया जा सकता है."

फ्रांस के पूर्वी हिस्से में एक अन्य अस्तपाल के विशेष कोरोना वायरस इकाई में काम कर रहे फ्रांसीसी पैलेटिव केयर सोसाइटी (एसएफएपी) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रेजिस आब्री ने कहा, "बिना परिवार और रिश्तेदार (संक्रमण के डर से) के मर रहे व्यक्ति के लिए आसान मौत होनी चाहिए, क्योंकि हम आपात स्थिति से जूझ रहे हैं हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि हम इंसान हैं."

एसएफएपी ने वृद्धाश्रमों के कर्मचारियों को सलाह देने के लिए हॉटलाइन की स्थापना की है और उसके मुताबिक फ्रांस में महामारी शुरू होने के बाद से दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. सोसाइटी ने कहा कि प्रशामक देखभाल (असाध्य रोग से ग्रस्त लोगों की देखभाल) के लिए घरों में और अधिक चिकित्सा सेवा दी जानी चाहिए जबकि कुछ लोगों ने ऐसी दवाओं का इस्तेमाल अस्पताल से बाहर भी करने की अनुमति देने की मांग की है.

बोर्डो में प्रशामक देखभाल के डॉक्टर बर्नाड डेवलोइस ने चेताया है कि देश में अफीम और मिडजोलम नामक की दवा की कमी है, जिन्हें अंतिम समय में मरीज को शांतिपूर्ण मौत के लिए दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रमों में कार्यरत कर्मचारी लोगों को भयानक रूप से तड़पते देख रहे हैं.

डॉ. डेवलोइस ने कहा कि कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से सांस लेने में परेशानी होती है. मरीज का अवसादरोधी दवाओं एलप्राजोलम आदि से इलाज करना चाहिए, बशर्ते वह उसे मुंह के जरिये लेने में सक्षम हो, लेकिन दम घुटने की स्थिति में तुरंत बेहोशी की दवा देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

Coronavirus Updates: कोरोना से राहत नहीं, 3500 पार हुई मरीजों की संख्या, तब्लीगी जमात ने बढ़ाए मामले Coronavirus: संक्रमित मामलों में इटली से आगे निकला स्पेन, अमेरिका में करीब 10 हजार लोगों की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget