एक्सप्लोरर

Britain Politics: जॉनसन से ट्रंप तक को बताया गया था 'जोकर', क्या ऐसा कहना जोकरों के योगदान का अपमान नहीं !

Labour Party Joker Campaign: लेबर पार्टी के जोकर वाले कैंपेन को लेकर आलोचना शुरू हो गई. हाल के एक अभियान में पार्टी ने पूर्व पीएम लिज ट्रस और जेरेमी हंट को जोकर दिखाया था.

Britain Politics: लेबर पार्टी के एक हालिया अभियान में पूर्व पीएम लिज ट्रस(Liz Truss)और जेरेमी हंट( Jeremy Hunt)  का जोकर के रूप में मजाक उड़ाया गया. इसके लिए बाकायदा उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर लाल नाक और रंगीन बाल के साथ जोकर जैसा हुलिया बना दिया गया.

इस विज्ञापन ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इसी तरह की आलोचनाओं की यादें ताजा कर दीं. यह निश्चित रूप से दर्शाने का ‘अवांछनीय और निंदनीय’ तरीका है क्योंकि कुछ लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि जोकरों का राजनीति और समाज में सकारात्मक योगदान देने का एक लंबा इतिहास रहा है.

जोकरों का क्या योगदान रहा? 
जोकर ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मानवीय प्रयासों को आनंद से भरने का कामयाब प्रयास किया हैय इस साल की शुरुआत में, जोकरों ने यूक्रेन और मोल्दोवा की सीमा पर उन शरणार्थियों का स्वागत किया, जो युद्धग्रस्त इलाकों के अपने घरों को छोड़कर किसी तरह वहां पहुंचे थे. ‘इजराइली ड्रीम डॉक्टर्स प्रोजेक्ट’ के ये जोकर चिकित्सा क्षेत्र में जोकरों के योगदान की एक लंबी परंपरा का हिस्सा हैं. 

फ्रांसीसी पत्रिका ‘ले पेटिट जर्नल’ के साल 1908 के संस्करण के पहले पन्ने पर जोकर लंदन के एक अस्पताल के वार्ड में बच्चों का मनोरंजन करते दिखाई दिए. चिकित्सक और विदूषक कार्यकर्ता पैच एडम्स द्वारा स्थापित संस्थान ‘द गेसुंडहाइट’ दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के समग्र मॉडल को बढ़ावा देने के लिए जोकरों का उपयोग करता है. 

जोकरों को क्यों सामाजिक कार्यकर्ता कहा जाता है
स्वेच्छा से इन कार्यों में शामिल जोकर खुद को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखते हैं, जिनमें से कई बड़ी कंपनियों में भी कार्यरत हैं. ‘द क्लेंडेस्टाइन इनसर्जेंट रेबेल क्लाउन आर्मी’ नामक समूह इराक में युद्ध के विरोध में खुलकर सामने आया और 2005 में स्कॉटलैंड के ग्लेनेगल्स में आयोजित जी-शिखर सम्मेलन में पहुंच गया  और इस दौरान वे विरोध जताने के लिए पानी फेंकने वाली पिस्तौलें और नकली हथियार लहराते दिखे.

जोकरों ने कुछ सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में भी योगदान दिया है. इस बात के सबूत हैं कि व्यंग्यात्मक विदूषक-परीक्षक ‘मिस्टर ट्रिपोस’ 15 वीं और 16 वीं शताब्दी में कैम्ब्रिज की मौखिक परीक्षाओं के दौरान तीन-पैर वाले स्टूल पर बैठते थे और अकसर व्यंग्यात्मक तरीके से उम्मीदवार से सवाल करते थे.

इतिहास में क्या योगदान रहा? 
इतिहास के कुछ सबसे प्रभावशाली जोकर ऐसे मजाक बनाने वाले रहे हैं जिन्होंने सत्ता के सामने सच बोला. मध्ययुगीन और पुनर्जागरण काल के शाही दरबारों में, उनकी भूमिका मुख्य रूप से मनोरंजन करने की थी, लेकिन यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में जोकर भी राजाओं को चुनौती देते थे और उन्हें जवाबदेह ठहराते थे. 

शांति कायम करने में योगदान
जोकरों ने शासक के गलत कदमों के खिलाफ आवाज बुलंद कर समुदायों में शांति बनाए रखने में भी योगदान दिया. चीन में, जब सम्राट किन शी हुआंग (259-210 ईसा पूर्व) ने चीन की विशाल दीवार का काम पूरा कर लिया, तो उन्होंने इस पर पेंट कराने का फैसला कियाय यह केवल उनका जोकर यू स्ज़े ही था जो इस परियोजना को रोकने में कामयाब रहा और इसके कारण होने वाली कई मौतों को रोक सका. 

दक्षिण भारत के मशहूर विदूषक तेनाली राम, जो सम्राट कृष्णदेवराय के दरबार में सलाहकार भी थे, ने उस सामाजिक रोष को रोका, जो एक नाई को उच्च ब्राह्मण जाति में पदोन्नत करने के कारण उत्पन्न होता. यह उनके कई सकारात्मक योगदानों में से एक कहानी का सिर्फ एक संस्करण है, जो अब बच्चों की किताबों और कार्टून के विषय के रूप में मशहूर है.


 यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के छात्र को किंग चार्ल्स पर अंडे फेंकने के लिए होगी सजा, युवक ने राजा पर एक साथ 3 अंडे फेंके थे

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget