एक्सप्लोरर

TikTok Challenge: टिक टॉक चैलेंज पूरा करने के चक्कर में पूरी तरह जल गया यह बच्चा, मां ने बिलखते हुए की खास प्रार्थना

TikTok Challenge Accident: अमेरिका के ओहायो में इस चैलेंज की वजह से एक 13 साल के किशोर की जान चली गई थी. इस बच्चे ने चैलेंज को पूरा करने के लिए बेनाड्रिल की गोलियां अधिक मात्रा में ले लीं थीं.

TikTok: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर चल रहा बेनाड्रिल चैलेंज बेहद जानलेवा है, इससे जुड़ी खबरें आए दिन सामने आ रही हैं. अभी हाल ही में इस खतरनाक चैलेंज की वजह से एक 13 साल के किशोर की जान चली गई थी. अब एक 16 साल का किशोर चैलेंज पूरा करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया. 

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, अमेरिका के नार्थ कैरोलीना में एक 16 वर्षीय किशोर टिकटॉक पर चल रहा बेनाड्रिल चैलेंज पूरा करने के चक्कर में बुरी तरह जल गया. रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक चैलेंज पूरा करते समय वह 75% तक जल गया. दरअसल, ख़ास तरह के चैलेन्ज के दौरान लाइटर और स्प्रे का यूज किया जा रहा है. इसी प्रयास में मेसन डार्क और उनके दोस्त पिछले रविवार को लगे हुए थे. तभी स्प्रे पेंट की कैन फट गई, जिसमें 16 साल का लड़का बुरी तरह झुलस गया.

जलते ही नदी में कूदा लड़का 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के बाद बुरी तरह से जल चुका मेसन पास की एक नदी में कूद गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे डूबने से बचाया. फिलहाल मेसन यूएनसी बर्न सेंटर में भर्ती है. जहां डॉक्टरों ने बताया है कि पीड़ित का शरीर करीब 75% जल गया है. हमें करीब छह महीने उसे अस्पताल में भर्ती रखना होगा. 26 अप्रैल को मेसन की एक सीरियस सर्जरी की गई, जिसके बाद उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. 

मां ने की बेटे के लिए प्रार्थना 

मेसन की मां ने इस घटना के बाद लिखा कि यह हमारे लिए सदमे की तरह है. मेरे बेटे को आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है. उसका शरीर 75 फीसदी जल चुका है. हादसा 23 अप्रैल 2023 रविवार की दोपहर को हुआ. अस्पताल को लेकर उन्होंने कहा कि हम चैपल हिल में यूएनसी बर्न सेंटर में आने के लिए आभारी हैं. यह देश टॉप संस्थानों में से एक है. कृपया मेरे बेटे के ठीक होने के लिए प्रार्थना करें. वह दर्द में है और बेहोश है. 

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के ओहायो में इस चैलेंज की वजह से एक 13 साल के लड़के की जान चली गई थी. उसने चैलेंज को पूरा करने क लिए बेनाड्रिल की गोलियां अधिक मात्रा में ले लीं थी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई. 

 ये भी पढ़ें: Watch: यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, हमले में तबाह हो गया क्रीमिया का ईंधन डिपो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget