एक्सप्लोरर

Watch: यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, हमले में तबाह हो गया क्रीमिया का ईंधन डिपो

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने क्रीमिया के तेल भंडार पर बड़ा ड्रोन अटैक किया है, जिस वजह से भीषण आग लग गई है. आग के कारण क्रीमिया में दहशत का माहौल बन गया है.

Drone Attack: रूस यूक्रेन में जारी जंग के बीच क्रीमिया के तेल भंडार पर ड्रोन टकराने से भीषण आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने क्रीमिया के तेल भंडार पर बड़ा ड्रोन अटैक किया है, इस वजह से यह घटना हुई है. आग क्रीमिया में मुख्य बंदरगाह सेवस्तोपोल पर लगी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को क्रीमिया के एक ईंधन डिपो में आग लग गई. आग 11 हजार वर्गफीट के दायरे में फैल गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वजह से क्रीमिया में दहशत का माहौल बन गया. आग लगने की वजह ड्रोन हमलों को बताया गया है. भीषण आगजनी को देखते हुए शहर के गवर्नर को जनता से अपील करनी पड़ी. 

गवर्नर ने बताया ड्रोन अटैक 

मॉस्को में सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज़वोज़ायेव ने शनिवार को घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि शहर के कज़च्या खाड़ी जिले में एक ईंधन भंडार में आग लगी है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ड्रोन हमलों के कारण लगी है. उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया था. इसकी लपटें करीब 11,000 वर्ग मीटर तक फ़ैल रहीं थी. आग की खबर के बाद गवर्नर ने क्रीमियावासियों से शांत रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हालात को बहुत हद तक काबू कर लिया गया है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. 

गवर्नर ने बताया कि बिल्डिंग को कोई खतरा नहीं हुआ है. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में रूस ने बंदरगाह पर ड्रोन हमले को नकारा था. बताते चलें कि रूस ने 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से हड़प लिया था. गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग को एक साल से भी अधिक समय हो गया है. 

ये भी पढ़ें: China Covid Case: चीन में दिसंबर से फरवरी के बीच 114 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, CDC की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget