एक्सप्लोरर

Boat Capsized: नाव में शादी से लौट रहे थे लोग, अचानक हुआ हादसा और पानी में डूबने से छिन गईं 100 जिंदगियां

Boat Capsized: 100 से ज्यादा लोग नाव के जरिए शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक ओवलोडिंग के चलते नाव पलट गई. इस हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है.

Boat Capsized: अफ्रीकी देश उत्तरी नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है. अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुसार, उत्तरी नाइजीरिया के 100 लोग नाव के जरिए एक शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान नाव पलटने का ये हादसा हुआ.

एपी के मुताबिक, 100 से ज्यादा लोग नाव के जरिए शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक ओवलोडिंग के चलते नाव पलट गई. इस हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और स्थानीय लोगों ने अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कई शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं, अन्य की खोजबीन जारी है.

नाइजर नदी में हुआ नाव हादसा
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ये नाव हादसा नाइजर नदी में हुआ है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 300 लोग सवार थे. कपाड़ा के ट्रेडिशनल चीफ अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने कहा कि ये हादसा सोमवार को हुआ. 

अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने बताया कि शादी में शामिल हुए मेहमान नाइजर नदी को पार करने के लिए इगबोती गांव से नाव में सवार हुए थे. कपाड़ा में भारी बारिश के चलते सड़कों पर बाढ़ आ गई थी. उन्होंने बताया कि शादी के दौरान ही बारिश होने लगी थी. जिसके चलते लोगों ने नाव से वापस जाने का फैसला किया.

नाव पर सवार थे 300 से ज्यादा लोग
उन्होंने बताया कि नाव पर करीब 300 लोग सवार थे, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे. उन्होंने कहा कि हादसा सोमवार की सुबह तीन से चार के बीच हुआ. उन्होंने बताया कि पानी में एक पेड़ के तने से नाव टकरा कर पलट गई. उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी के हिसाब से केवल 53 लोगों को ही बचाया जा सका है.

लुकपाड़ा ने इस हादसे को बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा कि उन्होंने इस हादसे में अपने चार पड़ोसिों को खो दिया है. सीएनएन के अनुसार, क्वारा के पुलिस प्रवक्ता अजायी ओकासनमी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच करने के लिए एक टीम लगा दी गई है. 

ये भी पढ़ें:

US Secret Document Case: गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- नहीं हूं दोषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget