एक्सप्लोरर

US Secret Document Case: गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- नहीं हूं दोषी

US Secret Document Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेज मामले में सरेंडर करने और आरोपों का सामना करने के लिए मियामी कोर्ट पहुंचे.

Donald Trump Secret Document Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार (13 जून) को गोपनीय दस्तावेजों के आरोपों का सामना करने के लिए मियामी की संघीय अदालत पहुंचे और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ट्रंप ने कोर्ट से आग्रह किया है कि उन्हें दोषी न ठहराया जाए.

इससे पहले शुक्रवार (9 जून) को ट्रंप के खिलाफ गोपनीय सूचनाओं संबंधी मामले में संघीय आरोपों को सार्वजनिक किया था. वह गोपनीय जानकारियों से जुड़े दस्तावेज रखने, न्याय में बाधा डालने और झूठे बयानों से संबंधित 37 मामलों का सामना कर रहे हैं. ट्रंप ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को हास्यास्पद और निराधार बताया था.

2021 में खुफिया सूचनाओं वाले दस्तावेज साथ ले जाने का आरोप

न्याय विभाग ने कहा था कि ट्रंप ने जनवरी 2021 में जब व्हाइट हाउस छोड़ा था तो वह अपने साथ पेंटागन, सीआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और अन्य खुफिया निकायों से अत्यंत संवेदनशील जानकारी वाली गोपनीय फाइलें ले गए थे. स्काई न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने खुफिया सूचनाओं वाले दस्तावेजों को शॉवर और बॉलरूम में रखा था. 

आरोपों में कहा गया कि अपने मार-ए-लागो एस्टेट में दस्तावेजों के बक्सों को ले जाने में ट्रंप खुद शामिल थे. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के आवास से एफबीआई जो बेहद गोपनीय रिकॉर्ड जब्त किए उनमें विदेशी राष्ट्र की परमाणु क्षमताओं की डिटेल शामिल है.

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को होता जोखिम!

10 जून को फ्लोरिडा में संघीय अदालत में दायर अभियोग के मुताबिक, ट्रंप ने अपने मार-ए-लागो निवास और क्लब में दस्तावेजों को असुरक्षित रखा, जहां नियमित तौर पर कार्यक्रमों में हजारों मेहमानों का आना-जाना लगा रहता था. आरोपों में कहा गया कि दस्तावेजों का अनधिकृत खुलासा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल सकता था. 

यह भी पढ़ें- Jack Dorsey: 3 लोगों के साथ मिलकर की थी ट्विटर की स्थापना, जानें कौन हैं भारत सरकार पर आरोप लगाने वाले जैक डोर्सी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget