एक्सप्लोरर

'हमारे मामलों में दखल देना बंद करे इंडिया', बांग्लादेश के इस हिंदू नेता ने भारत को दिखाई आंखें

गायेश्वर चंद्र रॉय ने कहा कि बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश है और यहां के लोगों को किसी और से सलाह लेने की जरूरत नहीं है.

बांग्लादेश के एक हिंदू नेता ने भारत पर उनके देश के मामलों में दखलअंदाजी करने के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि भारत बांग्लादेश के राजनीतिक दलों को नियंत्रित करने की आदत से बचे. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य गायेश्वर चंद्र रॉय ने मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को कहा कि देश की जनता इतनी समझदार है कि उसको पता है कि कौन किस काम के लिए सक्षम है, इसके लिए उन्हें बाहर से सलाह लेने की जरूरत नहीं है.

वह बीएनपी के संस्थापक जियाउर्रहमान की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे, जहां उनसे भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्तों पर सवाल किए गए. इन सवालों के जवाब में उन्होंने भारत पर देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी स्वतंत्र देश के लिए उसके घरेलू मामलों में किसी दूसरे मुल्क की दखलअंदाजी करना वहां के लोगों को अच्छा नहीं लगता है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक आजाद मुल्क है और यहां के लोगों के पास इतनी समझ है कि वह फैसला ले सकें कि कौन क्या जिम्मेदारी संभाल सकता है. इसके लिए बाहर से सलाह लेने की जरूरत नहीं है और अगर जरूरत लगी तो हम विदेश से सलाहकार ला सकते हैं.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में देशों के बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान की जरूरत पर जोर दिया. गायेश्वर ने कहा, 'भारत हमारा पड़ोसी मुल्क है और अगर हमारी दोस्ती हितों और सम्मान पर आधारित होगी तो यह दोनों देशों के लिए लाभदायक होगा और भविष्य भी सकारात्मक होगा.' उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में भारत दखलअंदाजी करता रहा है. उन्होंने कहा, 'हम सालों से भारत का प्रभुत्व देखा है. जैसे दिल्ली की ओर से हरी झंडी दिए बगैर बैंक में एमडी नियुक्त नहीं किया जा सकता है. कौन देश का मुख्य न्यायाधीश होगा, कौन सांसद या मंत्री होगा, ऐसे सभी फैसलों में भारत का प्रभाव रहता है.' उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रिश्ते व्यक्तिगत या पार्टी आधारित होने के बजाय देश से देश के बीच होना चाहिए.

गायेश्वर चंद्र रॉय ने आगे कहा कि बांग्लादेश और भारत की दोस्ती दोनों देशों के बीच रिश्तों पर आधारित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत या पार्टी आधारित हो. उन्होंने कहा कि अगर भारत ये एहसास कर सके तो निस्संदेह वह बांग्लादेश के साथ मजबूत रिश्ते बनाने के लिए सही दृष्टिकोण अपनाएगा.  

यह भी पढ़ें:-
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उड़ाया जस्टिन ट्रूडो का मजाक! बोले- 'कनाडा राज्य के गवर्नर से जल्द मिलेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget