एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उड़ाया जस्टिन ट्रूडो का मजाक! बोले- 'कनाडा राज्य के गवर्नर से जल्द मिलेंगे'

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक बार फिर मखौल बनाया है. उन्होंने पहले कनाडा को अमेरिका का "51वां राज्य" बनने की सलाह दी और अब ट्रूडो को "गवर्नर" कहकर संबोधित किया.

Donald Trump Trolls Trudeau: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का फिर से मजाक उड़ाया. ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री को ग्रेट स्टेट कनाडा का गवर्नर कहा. इससे पहले, ट्रंप ने ट्रूडो को सुझाव दिया था कि अगर ट्रंप के प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ से कनाडा की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाती है तो कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए.

दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "कनाडा के महान राज्य के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ दूसरी रात डिनर करना बहुत खुशी की बात थी. मैं जल्द ही गवर्नर से फिर मिलने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें, जिसके परिणाम सभी के लिए वास्तव में शानदार होंगे." 

ट्रंप ने कनाडा को दिया सुझाव

रविवार को ट्रंप ने सुझाव दिया कि अगर अमेरिका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मेक्सिको को 100 बिलियन डॉलर और 300 बिलियन डॉलर की सब्सिडी दे रहा है, तो इन देशों को अमेरिका का हिस्सा बनने पर विचार करना चाहिए.

5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पहली बार रविवार को टॉक शो में ट्रंप ने कहा था, "हम कनाडा को सालाना 100 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की सब्सिडी दे रहे हैं. हम मेक्सिको को लगभग 300 बिलियन डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं. हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए. हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी देने जा रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बनने दें."

टैरिफ पर ट्रूडो ने क्या कहा?

इस बीच, कनाडाई पीएम ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रूडो ने कहा कि टैरिफ नीति न केवल कनाडाई अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी बल्कि अमेरिकी नागरिकों के जीवन को भी महंगा और कठिन बना देगी. ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका की ओर से कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का कदम "कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी" होगा. इसका प्रभाव कई महत्वपूर्ण उद्योगों पर पड़ेगा, जिसमें ऊर्जा, स्टील, एल्युमीनियम और कृषि शामिल हैं. ट्रूडो ने जोर देकर कहा कि यह टैरिफ नीतियां अंततः अमेरिकी नागरिकों के लिए कठिनाई लाएंगी.

टैरिफ पर विवाद

ट्रंप ने हाल ही में कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने दावा किया था कि यह फैसला प्रवासियों और ड्रग्स की समस्या को रोकने के लिए जरूरी है. ट्रूडो ने टैरिफ नीति पर ट्रंप को यह समझाने की कोशिश की कि अमेरिका की उत्तरी सीमा (कनाडा) दक्षिणी सीमा (मेक्सिको) से अलग है. हालांकि ट्रूडो ने सार्वजनिक रूप से इस बयान पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके करीबी अधिकारियों ने ट्रंप की टिप्पणियों को "गंभीरता से न लेने" की बात कही.

ट्रंप और ट्रूडो की बैठक

हाल ही में फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब में  ट्रंप और ट्रूडो की मुलाकात हुई थी. इस दौरान ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ नीति पर अपन बात रखी थी, जिसमें कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ शामिल है. ट्रंप ने जवाब में कहा था कि अमेरिका के साथ व्यापार में सहयोग बढ़ाना कनाडा के हित में होगा.

ये भी पढ़ें: क्या राज्यसभा के सभापति को पद से हटा पाएगा विपक्ष, जानिए क्या है उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget