एक्सप्लोरर

Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद के पास बम विस्फोट, इमाम सहित 15 लोग घायल

Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद के निकट नमाज के दौरान बम विस्फोट हो गया. इसमें अब तक 15 लोगों के घायल होने की खबर है. इसकी जानकारी तालिबान प्रवक्ता ने दी.

Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद के निकट नमाज के दौरान बम विस्फोट हो गया. इसमें अब तक 15 लोगों के घायल होने की खबर है. इसकी जानकारी तालिबान प्रवक्ता ने दी. यह बम विस्फोट नंगरहार प्रांत के स्पिन घर जिले के एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ. इस धमाके में मस्जिद के इमाम सहित 15 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी देते हुए इलाके के एक निवासी अटल शिनवारी ने बताया कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. वहीं, एक अन्य निवासी ने बताया कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है.

नाम न छापने की शर्त पर तालिबान के एक अधिकारी ने विस्फोट की पुष्टि की और बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. हालांकि, तालिबानी अधिकारी ने इस घटना की और अधिक जानकारी नहीं दी है. मस्जिद में हुए धमाके की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. 

एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, जिस मस्जिद में धमाका हुआ है वहां सुन्नी मुसलमान थे. अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से मस्जिदों में लगातार धमाके हो रहे हैं. हाल ही में कई शिया मस्जिदों पर धमाके हुए. अक्टूबर की शुरुआती सप्ताह में अफगानिस्तान के कुंदूज शहर स्थित मस्जिद के भीतर बम विस्फोट हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली थी. इस हमले में 80 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे.  

इससे पहले भी 15 अक्‍टूबर को कंधार शहर की एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था. इसमें 37 लोगों की मौत हो गई थी और 70 घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी. वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के कंधार में शिया मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी और एक पत्र जारी कर मारे गए लोगों के लिए दुख प्रकट किया था. 

Covaxin को WHO की मंजूरी के बाद अब तक 97 देशों ने किया स्वीकार, बहरीन ने भी आपात इस्तेमाल की दी मंजूरी

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा आर्यन खान NCB दफ्तर पहुंचे, लगाई साप्ताहिक हाजिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget