एक्सप्लोरर

'हाफिज सईद को क्यों पसंद राहुल गांधी', ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल तो भड़के संबित पात्रा

Sambit Patra on Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए जाने के बाद कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के लिए पोस्टर बॉय बन गए हैं.

Sambit Patra on Mallikarjun Kharge: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश में सियासत जारी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑपरेशन सिंदूर को 'छोटा-मोटा युद्ध' बताने पर बीजेपी नेता संबित पात्रा भड़क गए. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे सेना की बहादुरी को धोखा देने और पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने वाला बयान बताया.

बीजेपी सांसद ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ऑपरेशन सिंदूर एक छिटपुट युद्ध लग रहा है. स्वाभाविक है 26/11 के बाद जिस राजनीतिक दल के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी पार्टी कर रहे हों, उनके लिए ऑपरेशन सिंदूर एक छोटी-सी ही लड़ाई नजर आएगी.'

मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या कहा था?

कर्नाटक में प्रदेश सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विजयनगर में आयोजित रैली में पहलगाम आतंकी हमले और इस पर भारत के जवाब का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, 'पहलगाम में 26 लोग इसलिए मारे गए क्योंकि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई. मोदी 17 जनवरी को कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन मोदी कश्मीर नहीं गए क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था. केंद्र सरकार ने पर्यटकों से वहां पहलगाम न जाने को क्यों नहीं कहा? अगर आपने उन्हें बताया होता, तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी. हम जो कर रहे हैं, वह कमोबेश छिटपुट युद्ध है.'

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के जवाब में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ऑपरेशन सिंदूर को छोटा–मोटा युद्ध बता रहे हैं. उन्होंने कहा, 'क्या राहुल गांधी और खरगे को समझ नहीं आ रहा कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों को मारे गए? इसके बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने उनके 11 एयरबेसों को नष्ट कर दिया. आज पाकिस्तान दर्द से कराह रहा है और आप ऑपरेशन सिन्दूर को छोटा–मोटा युद्ध बता रहे हैं! ये देश और सेना की बहादुरी को धोखा देने जैसा है.'

पाकिस्तान के पोस्टर बॉय बन गए राहुल: संबित

नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर लगातार सवाल उठाने पर भी संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी पिछले दो दिनों से सबूत मांग रहे हैं. हम पहले दिन से ही डिजिटल सबूत पेश कर रहे हैं. पाकिस्तानियों ने खुद सबूत दिखाए हैं. इसके बावजूद आप भारतीय सशस्त्र बलों के साहस का सबूत मांग रहे हैं. यही कारण है कि राहुल गांधी और उनके नेता पाकिस्तान में पोस्टर बॉय बन गए हैं.'

पाकिस्तान के डीजीएमओ ने राहुल गांधी के वीडियो दिखाए- संबित

उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो दिखाए थे. कांग्रेस पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं. हाफिज सईद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनको कांग्रेस पार्टी के राहुल बहुत पसंद है और आज हम सब जानते हैं कि हाफिज को राहुल क्यों पसंद है.'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget