एक्सप्लोरर

अमेरिका में वायरस से मौत की पहली अनाउंसमेंट, जानिए चीन, हांग कांग समेत दुनिया में क्या हाल

Bird Flu Case: H5N1 बर्ड फ्लू का प्रकोप 2021 से अमेरिका में जंगली पक्षियों और मुर्गियों के बीच फैला है. साल 2024 में यह वायरस पहली बार डेयरी गायों में पाया गया था.

Bird Flu Case:अमेरिका के लुइसियाना में एक व्यक्ति की H5N1 बर्ड फ्लू से मौत हो गई है. यह देश में बर्ड फ्लू से जुड़ी पहली मौत है. 65 वर्षिय व्यक्ति को 13 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. उसे पहले से ही कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिससे बर्ड फ्लू से मरने का खतरा और बढ़ गया. 

लुइसियाना के स्वास्थ्य विभाग (LDH) ने पुष्टि की कि यह व्यक्ति जंगली पक्षियों के झुंड के संपर्क में आने के बाद बीमार हो गया था, जो उसके घर में ही मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद बताया कि ह्यूमन-टू-ह्यूमन या H5N1 के अन्य मामलों का कोई सबूत नहीं मिला है. यह मामला अभी तक लुइसियाना का एकमात्र मामला है.

H5N1 बर्ड फ्लू का विस्तार
H5N1 बर्ड फ्लू का प्रकोप 2021 से अमेरिका में जंगली पक्षियों और मुर्गियों के बीच फैला है. साल 2024 में यह वायरस पहली बार डेयरी गायों में पाया गया था. इसके बाद से H5N1 ने अमेरिका में कम से कम 66 लोगों को संक्रमित कर चुका है, जिनमें से अधिकांश लोग सीधे संक्रमित गायों या मुर्गियों के संपर्क में आए थे. इस प्रकार का वायरस पक्षियों में फैलने वाले D1.1 जीनोटाइप से मेल खाता था न कि गायों में फैलने वाले B3.13 जीनोटाइप से.

स्तनधारियों और अन्य जानवरों में H5N1 संक्रमण
2022 के दौरान H5N1 वायरस का प्रकोप केवल पक्षियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि लोमड़ी, बिल्लियां, कुत्ते, और चिड़ियाघर के स्तनधारी जानवरों में भी इसका संक्रमण देखा गया. अमेरिका के कई राज्यों और कनाडा में अलग-अलग जानवरों में भी HPAI H5N1 वायरस का पता चला, जिनमें लोमड़ी, मिंक, और बॉबकैट शामिल हैं.

इसके अलावा, स्पेन और चीन जैसे देशों ने भी पोल्ट्री फार्मों में काम करने वाले कर्मियों में H5N1 संक्रमण के मामले दर्ज किए हैं. स्पेन में 2022 के दौरान पोल्ट्री कर्मियों में H5N1 संक्रमण के दो मामले सामने आए, जिनमें से एक बिना लक्षण वाला था.

हांगकांग में H5N1 वायरस का प्रकोप
1997 में हांगकांग में H5N1 वायरस का प्रकोप देखने को मिला. अमेरिकी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट NLM की रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरस पहली बार 18 लोगों को संक्रमित कर गया, जिनमें से छह लोगों की मृत्यु हो गई थी. यह पहली बार था जब H5N1 वायरस ने मनुष्यों को संक्रमित किया था, जिससे इस वायरस का खतरा और अधिक गहरा हो गया.

H5N1 वायरस और इसके फैलने का तरीका
H5N1 वायरस का संक्रमण मुख्य रूप से पक्षियों के जरिए फैला, जो जंगली पक्षियों और पोल्ट्री से मनुष्यों तक पहुंचा. जब यह वायरस पहली बार हांगकांग में पाया गया, तो यह मुर्गियों और अन्य पोल्ट्री में तेजी से फैल गया. इसके बाद मनुष्यों में संक्रमण की घटनाएं सामने आईं. H5N1 वायरस का संपर्क संक्रमित पक्षियों के साथ काम करने या उन्हें छूने से हो सकता है. इस प्रकार यह वायरस पोल्ट्री बाजारों और फार्मों में तेजी से फैलता है.

पोल्ट्री फार्मों को नष्ट करने का कदम
वायरस के प्रसार को रोकने और इसे खत्म करने के लिए, दिसंबर 1997 में हांगकांग के सभी पोल्ट्री बाजारों और चिकन फार्मों को बंद कर दिया गया और उनकी सफाई की गई. यह कदम उस समय बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि इसके जरिए वायरस का और अधिक फैलाव रोका जा सका.

जलवायु परिवर्तन और रोग नियंत्रण की चुनौती
H5N1 वायरस का स्तनधारियों और पोल्ट्री फार्मों के संपर्क में आने वाले मनुष्यों तक फैलना जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय बदलावों के कारण और भी चिंताजनक हो गया है. यह घटना केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग देशों में भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bird Flu Death: खतरनाक! अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत, H5N1 वायरस से संक्रमित था व्यक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget