एक्सप्लोरर

Jennifer Gates: बिल गेट्स की बेटी ने न्यूयॉर्क में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानें इसकी कीमत

Jennifer Gates News Apartment: इस पेंटहाउस को एक ट्रस्ट के माध्यम से फॉर्मूला वन स्टार 'लुईस हैमिल्टन' से खरीदा है. 8,900 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में प्लंज पूल के साथ 3,400 वर्ग फुट का बाहरी छत है.

NewYork: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इस बार वो अपने लग्जरी अपार्टमेंट के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जेनिफर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में 51 मिलियन डॉलर का आशियाना खरीदा है. इस एरिया में बिल गेट्स की बेटी के अलावा कई और शख्सियत रहते हैं. जेनिफर गेट्स का नया अपार्टमेंट बेहद ही आलिशान और खूबसूरत है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर ने मैनहट्टन में ट्रिबेका के पास आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. इमारत बनाने वाली आर्किटेक्चर फर्म CetraRuddy के एक प्रवक्ता ने सीएनबीसी से बात करते हुए बताया कि इस ब्लिडिंग में मेग रयान, ब्लेक लाइवली और रयान रेनॉल्ड्स जैसे अन्य प्रसिद्ध लोग भी रहते हैं. इसे बनाने में दुनिया की सभी आधुनिक चीजों का ध्यान रखा गया है. 

लुईस हैमिल्टन से खरीदा है अपार्टमेंट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेट्स की बेटी ने कथित तौर पर यह पेंटहाउस एक ट्रस्ट के माध्यम से फॉर्मूला वन स्टार 'लुईस हैमिल्टन' से खरीदा है. 8,900 वर्ग फुट के पेंटहाउस अपार्टमेंट में प्लंज पूल के साथ 3,400 वर्ग फुट की बाहरी छत है. साथ ही इस अपार्टमेंट में छह बेडरूम, छह बाथरूम और दो पाउडर रूम लेआउट प्लान का हिस्सा हैं.

आर्किटेक्चर फर्म की प्रिंसिपल थेरेसा जेनोविस ने बताया कि हमने इस अपार्टमेंट को बनाने में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा है. अपार्टमेंट के बाहरी और आंतरिक दृश्यों को लेकर काफी काम किया गया है. उन्होंने बताया गेट्स की बेटी का अपार्टमेंट तीन मंजिला पेंटहाउस कॉम्पलेक्स में 53 आवासों में सबसे बड़ा है. कॉम्पलेक्स में 15 पार्किंग स्थल भी हैं. साथ ही इसकी अपनी लिफ्ट और प्राइवेट एलिवेटर भी है. 

थेरेसा जेनोविस के अनुसार, खिड़कियां इस तरह से बनाई गई हैं कि ज्यादा से ज्यादा नेचुरल लाइट रूम में आ सके. इसके अलावा अपार्टमेंट में ही एक 70 फुट का इनडोर पूल, एक जिम, योगा स्टूडियो मौजूद है. अपार्टमेंट की रसोई आलीशान है. इसमें छह बर्नर वाला स्टोव और वाइन रेफ्रिजरेटर भी है. साथ ही घर में बच्चों के खेलने का भी रूम है. ये सभी सुविधाएं न्यूयॉर्क जैसे शहर में असामान्य कही जा सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: Indian Jailed in US: अमेरिका में भारतीय को सजा, जानें जज ने किस मामले में दिए करोड़ों के हर्जाने के आदेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget