एक्सप्लोरर

बच्‍चों की 'डेट ऑफ बर्थ' पर भारतीय प्रवासी ने UAE में जीता ₹33 करोड़ का जैकपॉट, जानें कैसे चमकी क‍िस्‍मत 

Big Ticket Draw: यूएई में रहने वाले राजीव अर‍िक्‍कट की क‍िस्‍मत ने ऐसी पलटी मारी क‍ि उनके दो बच्‍चों की 'डेट ऑफ बर्थ' ने उन्हें करोड़पत‍ि बना द‍िया.  

UAE Abu Dhabi Big Ticket Draw: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले एक भारतीय अप्रवासी राजीव अरिक्कट के लिए उनके बच्‍चों की 'डेट ऑफ बर्थ' इतनी 'लकी' साब‍ित हुई क‍ि उससे वो करोड़पत‍ि बन गए.

अर‍िक्‍कट ने बिग टिकट अबू धाबी साप्ताहिक ड्रा में 15 मिलियन दिरहम यानी करीब 33 करोड़ रुपये जीते हैं. 'ड्रा' के ल‍िए टि‍कट उन्‍होंने और उनकी पत्‍नी ने अपने दो बच्‍चों के 'डेट ऑफ बर्थ' वाले नंबर पर खरीदे थे. इसके बाद पर‍िवार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं.  

खलीज टाइम्स की र‍िपोर्ट के मुता‍ब‍िक, भारतीय अप्रवासी राजीव अरिक्कट के जीवन को बदल देने वाली यह अप्रत्याशित घटना पूरी तरह से आश्चर्यचकित करने वाली है. राजीव को रैफल ड्रा संख्या 260 के दौरान 037130 संख्‍या वाला फ्री ट‍िकट म‍िला था, ज‍िसकी बदौलत वो 33 करोड़ के माल‍िक बन गए हैं.

अल ऐन में एक आर्किटेक्चरल फर्म में कार्यरत राजीव पिछले 3 साल से 'बिग टिकट ड्रॉ' में ह‍िस्‍सा लेते आ रहे हैं. उनके पर‍िवार में उनकी पत्‍नी और दो छोटे बच्‍चे क्रमश: 5 और 8 साल के हैं.

'लॉटरी की राश‍ि पर अभी नहीं बनाई कोई योजना'

द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि राजीव ने इस लॉटरी की जीती हुई राश‍ि को लेकर अभी तक अपनी कोई खास योजना नहीं बनाई है लेक‍िन वह इस लॉटरी की राश‍ि को 19 अन्‍य लोगों के सा‍थ समान रूप से बांटना चाहते हैं. इस तरह की उनकी उदारता एक बड़े समुदाय के बीच खुश‍ियों को साझा करने वाली साबित होगी. 
 
दो माह पहले जीत से चूक गए थे राजीव  

खलीज टाइम्स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, राजीव ने 11 जनवरी को टिकट खरीदा था. राजीव ने बताया कि वह 10 साल से ज्‍यादा समय से अल ऐन (Al Ain) में रह रहे हैं. वहीं, पिछले 3 साल से लगातार टिकट भी खरीद रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''यह पहली बार हुआ है क‍ि जब मैंने लॉटरी टिकट जीती है. इस बार मैंने और मेरी पत्नी ने 7 और 13 नंबर वाले टिकट को चुना था जोक‍ि हमारे बच्चों की 'डेट ऑफ बर्थ' हैं.''

उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि दो माह पहले वह Dh1 मिलियन की लॉटरी जीतने के ल‍िए दुर्भाग्‍यवश इसके संयोजन से थोड़ा चूक गए थे लेकिन इस बार वो 'लकी' साब‍ित हुए.  

मूल रूप से केरल के 40 साल के इस शख्‍स को लॉटरी जीतने की बड़ी उम्मीद थी. दरअसल उनके पास ड्रा के लिए कुल 6 टिकट थे. आश्‍चर्य की बात यह रही क‍ि कंप्‍लीमेंट्री ट‍िकट ने उनको व‍िजेता बना डाला.  

बिग टिकट से खास ऑफर में दो पर म‍िले थे 4 फ्री

उनका कहना है, ''मुझे बिग टिकट से एक खास ऑफर मिला था जहां से मैंने 2 टिकट खरीदे थे तो 4 टिकट फ्री म‍िले थे. मैं हमेशा से जीतने की उम्मीद करता रहा हूं. इस बार ड्रा में 6 टिकट होने की वजह से मुझे जीतने की आस ज्‍यादा लग रही थी. मेरी लॉटरी जीत के ल‍िए शो के मेजबान रिचर्ड और बाउचरा की ओर से फोन क‍िया गया था, ज‍िसको सुनकर मैं एकदम सन्‍न रह गया था.''  

यह भी पढ़ें:दर्दनाक! अमेरिकी पिता ने 5 साल की बेटी के किए कई टुकड़े, फिर लेकर पहुंच गया रेस्टोरेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget