एक्सप्लोरर

Tel Aviv Terrorist Attacks: इजरायल के तेल अवीव में बड़ा हमला, अमेरिकी ग्रीन कार्ड होल्डर था हमलावर

तेल अवीव में हुए हमले में चार लोग घायल हो गए हैं. अब्देल अजीज कद्दी नाम का हमलावर एक मोरक्को नागरिक था, जिसके पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड था.

Tel Aviv Terrorist Attacks: इजरायल के तेल अवीव में मंगलवार (21 जनवरी) की शाम को एक हमले में चार लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया. इस हमले ने देश में सुरक्षा और इमिग्रेशन नीतियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. हमलावर की पहचान अब्देल अजीज कद्दी के रूप में हुई है, जो एक मोरक्को नागरिक था और अमेरिका में स्थायी निवास वाला ग्रीन कार्ड रखता था.

पुलिस के अनुसार हमलावर ने नाहलात बिन्यामिन स्ट्रीट पर तीन लोगों को चाकू मारा और बाद में ग्रुजेनबर्ग स्ट्रीट पर चौथे व्यक्ति को घायल किया. हालांकि, पुलिस ने हमलावर को गोली मार दिया. 

हमलावर की पहचान
Times of Israel के अनुसार हमलावर अब्देल अजीज कद्दी 18 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर इजरायल आया था. उसके पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड था, जिससे वह अमेरिका में स्थायी निवास का हकदार था. इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसकी पहचान एक संभावित खतरे के रूप में की थी, लेकिन फिर भी उसे इजरायल में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी.

इमिग्रेशन पर विवाद
आंतरिक मंत्री मोशे अर्बेल ने कहा कि कद्दी को बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया था. सुरक्षा अधिकारियों ने उससे पूछताछ की थी, लेकिन उसे देश में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला लिया गया. मंत्री ने इस फैसला पर खेद व्यक्त किया और घटना की गहन जांच का वादा किया.

सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया
इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेट ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है. एजेंसी यह जांच कर रही है कि हमलावर को देश में प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, और इस निर्णय में क्या खामियां रहीं.

सुरक्षा नीतियों की समीक्षा की आवश्यकता
तेल अवीव में इस हमले ने इजरायल की सुरक्षा नीतियों और इमिग्रेशन प्रक्रियाओं की समीक्षा की आवश्यकता को उजागर कर दिया है. देश को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कठोर कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके.

ये भी पढ़ें:  यहां मौलवी तय करेंगे कब लड़की करेगी शादी, इस इस्लामिक देश में ऐसा कानून पास जिससे मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget