एक्सप्लोरर

बाइडेन ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने की बनाई योजना, जल्द 10 करोड़ टीके लगाने की तैयारी

कोरोना वायरस महामारी से निपटने की बाइडेन की प्रारंभिक योजना में कार्यकाल के पहले 100 दिनों में दस करोड़ अमेरिकियों को कोविड-19 टीका लगाना शामिल है. बाइडेन ने कहा कि इस नए प्रयास में पूरे राष्ट्र को एकजुट किया जाएगा और विभिन्न उपायों के लिए संघीय कोष से अरबों डालर खर्च किए जाएंगे.

विलमिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने की उनकी प्रारंभिक योजना में अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में दस करोड़ अमेरिकियों को कोविड-19 टीका लगाना शामिल है.

बाइडेन ने कहा कि इस नए प्रयास में पूरे राष्ट्र को एकजुट किया जाएगा और टीकाकरण, जांच और प्रकोप से निपटने के अन्य उपायों के लिए संघीय कोष से अरबों डालर खर्च किए जाएंगे. उन्होंने शुक्रवार को कहा, "आप लोगों से मेरा वादा है. हम इस अभियान से इस प्रकोप को संभालेंगे.’’

सावधानियों का पालन करने की अपील बाइडेन ने कहा कि इसके लिए संसद को अधिक धन खर्च करने की मंजूरी देनी होगी. उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और अक्सर अपने हाथों को धोते रहने जैसे बुनियादी सावधानियों का पालन करने की भी अपील की.

1.9 ट्रिलियन डॉलर का बनाया है "अमेरिकन रेस्क्यू प्लान" बाइडन ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह जीवन बचाने के बारे में है. मुझे पता है कि यह एक पक्षपातपूर्ण मुद्दा बन गया है, लेकिन यह मूर्खतापूर्ण है और मूर्खतापूर्ण चीजें हो रही हैं.’’ बाइडन ने महामारी से निपटने और अस्थिर अर्थव्यवस्था को तात्कालिक सहायता प्रदान करने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर के "अमेरिकन रेस्क्यू प्लान" की घोषणा करने के एक दिन बाद यह बात कही.

इस योजना में 400 बिलियन डॉलर कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खर्च किया जाएगा. इस योजना के तहत पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने और महामारी से निपटने संबंधी कई अन्य उपाए किए जाने हैं.

यह भी पढ़ें

जो बाइडेन के शपथग्रहण वाले दिन ट्रंप सुबह छोड देंगे वॉशिंगटन, समारोह में शामिल होने से पहले ही कर चुके हैं इनकार

IMF ने की भारत की प्रशंसा, कहा- कोरोना वायरस महामारी की लड़ाई में उठाया 'बहुत साहसिक' कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget