एक्सप्लोरर

Biden dog Commander: सुरक्षाकर्मियों के लिए सिरदर्द बना बाइडेन का डॉग 'कमांडर', 4 महीने के बीच 11 सीक्रेट सर्विस एजेंट पर कर चुका है हमला

Biden Dog Commander Bites: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते कमांडर का आतंक जारी है. उसने बीते चार महीनों में 11 सीक्रेट सर्विस एजेंटों को निशाना बनाया है.

Biden Dog Commander: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते कमांडर ने एक और सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया है. यह बीते चार महीने में 11वीं बार है, जब कुत्ते ने व्हाइट हाउस या बाइडेन परिवार के घर पर किसी गार्ड को काटा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड कमांडर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर हमला सोमवार रात को किया. अधिकारी का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया, जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने पीड़ित कर्मचारी का तुरंत इलाज किया,  जो फिलहाल अब बिल्कुल ठीक है. 

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि सोमवार रात लगभग 8 बजे, एक सीक्रेट सर्विस यूनिफ़ॉर्मड डिवीजन पुलिस अधिकारी पालतू जानवर के संपर्क में आए, और उसने काट लिया . प्रवक्ता के अनुसार, उसने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच कम से कम 10 बार किसी ने किसी को निशाना बनाया है. यह कुल 11 वीं घटना है, इसमें एक ऐसी घटना भी शामिल है, जिसमें एक घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाना पड़ा था.

जानवर के कारण तनावपूर्ण माहौल 

इस घटना को लेकर अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडेन की संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने कहा कि व्हाइट हाउस परिसर परिवार के पालतू जानवरों के लिए एक अनोखा और तनावपूर्ण माहौल है. उन्होंने कहा कि बाइडेन परिवार इस स्थिति को सभी के लिए बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है.बता दें किसीक्रेट सर्विस एजेंट राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती है. इसके कई अधिकारी कार्यकारी व्हाइट हाउस और उसके विशाल मैदान के आसपास तैनात रहते हैं, जो जानवर के निशाने पर आ चुके हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन को दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से उपहार के रूप में कमांडर (कुत्ता) मिला था. राष्ट्रपति के पिछले कुत्ते ने भी कुछ सुरक्षा कर्मियों और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को काटा था. इसके बाद इसे दूसरी जगह भेज दिया था. हालांकि यह कुत्ता भी सुरक्षाकर्मियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Chinese vessel Shi Yan 6: हिन्द महासागर में उतरा चीन का शक्तिशाली जासूसी जहाज, भारत-अमेरिका ने जताई आपत्ति, क्या श्रीलंका ने खेला खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget