एक्सप्लोरर

India-USA Ties: 2+2 समिट से पहले बोले राष्ट्रपति जो बाइडेन-दुनिया में भारत-अमेरिका के रिश्ते बेहद अहम

अगले हफ्ते बाइडेन प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका के बीच होने वाली 2+2 वार्ता को लेकर प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि राष्ट्रपति मानते हैं कि  इससे भारत और अमेरिका का काम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में और बढ़ेगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना है कि भारत-यूएस के रिश्ते बेहद अहम हैं. वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने यह जानकारी दी है. अगले हफ्ते बाइडेन प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका के बीच होने वाली 2+2 वार्ता को लेकर प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि राष्ट्रपति मानते हैं कि  इससे भारत और अमेरिका का काम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में और बढ़ेगा.

प्रेस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति बाइडेन मानते हैं कि हमारी भारत के साथ साझेदारी दुनिया में बेहद जरूरी है. जैसा कि आप जानते हैं कि मार्च में राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य क्वॉड नेताओं से मुलाकात की थी. वह मानते हैं कि इस 2+2 के जरिए सेक्रेटरी ब्लिंकन और सेक्रेटरी ऑस्टिन हमारा काम भारत के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और दुनिया के आसपास बढ़ाएंगे.' 

11 अप्रैल को सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस लॉयड जे ऑस्टिन III भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पेंटागन में मुलाकात करेंगे. रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्षों से 2+2 वार्ता करेंगे. 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,हमें यह भी लगता है कि दोनों पक्ष यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क्रूर युद्ध के परिणामों और ऊर्जा एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों से निपटने के लिए करीबी समन्वय जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि वार्ता में यकीनन कई विषयों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इन मुद्दों पर प्रमुखता से बात होगी.

इस बीच, सांसद मार्क ग्रीन ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की. ग्रीन ने ट्वीट किया, इस सप्ताह अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की. हमारे देशों के बीच मजबूत साझेदारी महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें-

रेलवे ने आज 163 ट्रेनों को किया कैंसिल, 17 डायवर्ट, यहां देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

RBI Update: जानें क्यों आरबीआई ने एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक पर लगाया पेनल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget